
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 16, 2020 5:43 PM IST
Satyendar Jain took a second test on Wednesday after his fever worsened. © commons.wikimedia
Causes of Breathing Problem : ताजा खबर के अनुसार, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister satyendar jain) की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे उन्होंने राहत की सांस ली है। सोमवार देर रात उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। खबरों के अनुसार, सत्येंद्र जैन को सांस लेने में परेशानी (saans lene me takleef) महसूस होने के साथ ही तेज बुखार भी था। लक्षणों को देखते हुए उनका कोरोना का टेस्ट (Corona test) भी किया गया था। फिलहाल, उनका इलाज दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्हें हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सांस लेने में तकलीफ (Breathing Problem and its causes) और अधिक बुखार (High Fever) होना कोरोनावायरस के दो मुख्य लक्षणों (Symptoms of Coronavirus) में शामिल हैं।
हॉस्पिटल के अनुसार, उन्हें सोमवार की रात सांस लेने में दिक्कत (Causes of Breathing Problem in hindi) महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वो शुगर की समस्या से भी पीड़ित हैं, इसलिए इलाज के दौरान खास सावधानी भी बरती जा रही है।
इस बाबत सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करके जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर मैसेज में लिखा था कि सांस लेने में तकलीफ महसूस (difficulty in breathing) करने और तेज बुखार के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैं अपनी सेहत से संबंधित सभी ताजा जानकारी आप तक पहुंचाता रहूंगा।
Due to high grade fever and a sudden drop of my oxygen levels last night I have been admitted to RGSSH. Will keep everyone updated
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) June 16, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सत्येंद्र जैन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया..
अपनी सेहत का ख़्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख़्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 16, 2020
जब से दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले (Coronavirus in Delhi) सामने आए हैं, सत्येंद्र जैन लगातार मीटिंग अटेंड कर रहे थे। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कई बैठकें कीं, तो सत्येंद्र जैन भी उन बैठकों में शामिल हुए थे। फिलाहल, रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है कि उन्हें कोरोना नहीं है।
सर्दी-जुकाम होने पर नाक बंद होने के कारण, सीने में कंजेशन जैसी समस्याओं के कारण कई बार सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। कई बार वायुमार्ग में किसी तरह की दिक्कत होने से सांस लेने में समस्या आ सकती है। लेकिन, ब्रीदिंग प्रॉब्लम का बार-बार होना सही नहीं है। शरीर को ऑक्सीजन मिलने के बाद भी सांस लेने में परेशानी हो तो समझ लें कि आप किसी गंभीर समस्या के शिकार हो रहे हैं। कोरोनावायरस में सबसे मुख्य लक्षणों में से एक है सांस लेने में तकलीफ होना। ऐसे में किसी को भी यह समस्या नजर आए तो डॉक्टर से तुरंत मिलें। इसके अलावा निम्म कारणों से भी सांस लेने में समस्या शुरू हो जाती है-
फेफड़े और दिल की बीमारी
लो ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरीज में समस्या
एलर्जिक रिएक्शन
वायरल इंफेक्शन
अस्थमा
सांस लेने वाली नली में कोई समस्या
क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस
सांस से संबंधित कोई रोग
सीओपीडी
चक्कर आना
सांस अंदर लेते समय हांफना
सीने में दर्द
सांस लेते समय आवाज आना
गर्दन में दर्द होना
बेहोशी
फेफड़े में सूजन
भ्रम की स्थिति, बेचैनी
थकान महसूस करना
सांस लेने में होती है तकलीफ, ये 3 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार