Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली सरकार ने कोविड आरटी-पीसीआर टेस्ट के घटाए दाम, प्राइवेट हॉस्पिटल्स, लैब्स में 500 नहीं देने होंगे मात्र इतने रुपये

दिल्ली सरकार ने कोरोना के लिए कराई जाने वाली आरटी-पीसीआर टेस्ट के दामों में कमी कर दी है। यह कमी प्राइवेट हॉस्पिटल्स और लैब्स में की गई हैं। अब मात्र 300 रुपये में आरटी-पीसीआर टेस्ट हो जाएगा।

दिल्ली सरकार ने कोविड आरटी-पीसीआर टेस्ट के घटाए दाम, प्राइवेट हॉस्पिटल्स, लैब्स में 500 नहीं देने होंगे मात्र इतने रुपये
दिल्ली सरकार ने कोविड आरटी-पीसीआर टेस्ट के घटाए दाम, प्राइवेट हॉस्पिटल्स, लैब्स में 500 नहीं देने होंगे मात्र इतने रुपये

Written by Anshumala |Updated : January 21, 2022 11:57 AM IST

RT-PCR test price in Delhi: दिल्ली में कोरोना मामलों को बढ़ता देखकर दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कोरोना टेस्ट के दाम कम कर दिए। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने कोरोना के लिए कराई जाने वाली आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR test price) के दामों में कमी कर दी है। यह कमी प्राइवेट हॉस्पिटल्स और लैब्स में की गई हैं। अब मात्र 300 रुपये में आरटी-पीसीआर टेस्ट हो जाएगा। पहले के दामों की तुलना में नए दामों में लगभग 40 प्रतिशत की कमी की गई है। पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट 500 रुपये में किया जाता है। वहीं, रैपिड एंटीजेन टेस्ट (RAT) अब प्राइवेट जगहों से 100 रुपये में लोग करा सकेंगे। पहले इस टेस्ट की कीमत 300 रुपये थी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए इस नए आदेश के अनुसार, घर पर कोविड टेस्ट कराने और सैंपल्स कलेक्ट करने पर 500 रुपये लगेंगे, पहले इस टेस्ट के लिए लोग 700 रुपये देते थे। सरकारी केंद्रों और अस्पतालों में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन परीक्षण मुफ्त में किए जाएंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि कन्वेंशनल आरटी-पीसीआर टेस्ट की लागत जिसके लिए सरकारी टीमों द्वारा नमूने एकत्र किए जाने और फिर निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं द्वारा जिलों या अस्पतालों द्वारा आवश्यकता के रूप में एकत्र किए जाते हैं, उसकी कमीत 200 रुपये होगी। निजी प्रयोगशालाओं द्वारा सरकार के लिए एकत्र किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट नमूनों की कीमत 300 रुपये होगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

गौरतलब है कि नवंबर 2020 में सरकार ने प्राइवेट हॉस्पिटल और लैब्स में RT-PCR परीक्षणों की दर 800 रुपये रखी गई थी, जिसे अगस्त 2021 में घटाकर 500 रुपये कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को 24 घंटे के भीतर संशोधित दरों को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है।

About the Author

... Read More