Delhi Auto-Taxi Drivers: दिल्ली सरकार आज से ऑटो-टैक्सी वालों को देगी 5000-5000 रुपये, जानिए कैसे मिलेंगे पैसे

दिल्‍ली सरकार ने ऑटो-टैक्‍सी चालकों को बड़ी राहत देते हुए 5000-5000 रुपये देने की घोषणा की है। अगर आपने इसके लिए पहले से अप्‍लाई किया है तो पैसे आपके अकाउंट में आ जाएंगे। नए चालक इन 10 स्‍टेप के साथ करें अप्‍लाई (Auto-taxi driver apply this way for Rs 5000)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 24, 2021 12:22 PM IST

दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार लॉकडाउन के कारण ऑटो-टैक्सी चालकों को हो रहे नुकसान के चलते बड़ी राहत देने वाली है। दिल्‍ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को ऑटो व टैक्सी चालकों (Delhi Auto-Taxi Drivers) के साथ ऑनलाइन बैठक में यह भरोसा दिया है कि सरकार उनकी मदद करेगी। केजरीवाल सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक ऑटो-टैक्सी चालकों को 5000-5000 रुपये देने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस ड्राफ्ट को मंजूरी (Delhi govt approves Rs 5,000 assistance to auto, taxi drivers)दे दी गई है। सोमवार यानि कि आज से ऑटो-टैक्सी चालकों के अकाउंट में पैसे ट्रांस्‍फर होने शुरू होंगे। सरकार के ऐलाने के बाद से ही ऑटो व टैक्‍सी चालक पैसा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आप की सरकार ने पिछले साल भी इस तरह की मदद की थी और 78 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिन लोगों को पिछले साल इस स्‍कीम का फायदा मिला था उन्‍हें इस साल फिर से अप्‍लाई करने की जरूरत नहीं है, पैसा सीधे उनके उस अकाउंट में डाल दिया जाएगा जिससे आधार कार्ड लिंक है। लेकिन जो लोग पिछले साल अप्‍लाई नहीं कर पाए थे उन्‍हें ये पैसा लेने के लिए अप्‍लाई करना होगा।

गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री @arvindkejriwal के नेतृत्व में, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि परिवहन विभाग ने 1,55,301 मामलों को मंजूरी दे दी है और सोमवार शाम से पैरा ट्रांजिट वाहनों के चालक/मालिक को उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में ₹ 5000 वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार का कहना है कि जिन चालकों का लाइसेंस 1 फरवरी 2020 तक मान्‍य था उन्‍हें भी ये राशि दी जाएगी।

Registration site

ऑटो-टैक्सी चालक 5000रु के लिए ऐसे करें अप्‍लाई (Auto-taxi driver apply this way for Rs 5000)

सरकार ने जिन डेढ़ लाख से अधिक ऑटो-टैक्सी चालकों को 5000-5000 रुपये देने की घोषणा की है उनमें फटफट सेवा, इको फ्रेंडली सेवा, ई-रिक्शा, ग्रामीण सेवा, ऑटो, मैक्सी कैब और टैक्‍सी आदि शामिल हैं। अगर आप भी इस राशि को लेने योग्‍य हैं और अभी तक रजिस्‍ट्रेशन नहीं किया है तो आप नीचे बताए गए स्‍टेप से अप्‍लाई करें-

  • सबसे पहले https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Home/Index.html वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको सबसे ऊपर 'Registration at e-District Delhi' दिखेगा। ठीक इसके नीचे ही 'New User'लिखा है, उस पर क्ल्कि करें।
  • इससे आपका रजिस्‍ट्रेशन पेज (Registration page) खुलेगा।
  • अब आधार कार्ड (Aadhar card) या वोटर कार्ड (Voter card) में से कोई भी एक विकल्‍प चुनें। साथ ही सही डॉक्‍यूमेंट डिटेल डालें।
  • इसके नीचे एक सिक्‍योरिटी कोड दिखेगा, इसे बॉक्‍स में डालें और रजिस्‍टर करें।
  • रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद 72 घंटे के अंदर आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक एक्‍सेस कोड और पासवर्ड (Access code and password) मिलेगा।
  • पोर्टल पर सारी डिटेल डालने के बाद अब पोर्टल पर लॉग-इन करें और स्‍कीम के लिए एप्‍लीकेशन को अपलोड करें।
  • जब आपका रजिस्‍ट्रेशन पूरा हो जाएगा फिर आपको एक बार फिर से https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Home/Index.html पर जाना है और अब Registration at e-District Delhi के
  • नीचे Registered Users Login पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपनी आइडी और पासवर्ड डालना होगा।
  • अब सिक्‍योरिटी कोड को डालने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें। Delhi Taxi Driver scheme पर सारी डिटेल डालने के बाद विभाग उसे चेक करेगा। अगर सारी डिटेल सही रही तो आपको 5000 रुपये मिलेंगे।

https://twitter.com/kgahlot/status/1396350002109108228

रजिस्‍ट्रेशन करते वक्‍त इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान

  • आपको पैसा आसानी से मिले और ट्रांजेक्‍शन में किसी तरह की दिक्‍कत न आए इसलिए सही मोबाइल नंबर डालें।
  • किसी भी तरह की गलत जानकारी भरने पर रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस पूरा नहीं होगा।
  • अगर आपके पास ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए सही कागजात नहीं है या आपको कोई परेशान आ रही है तो आप सब-डिविजन या तहसील ऑफिस जाकर फॉर्म भर के भी रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं।