Covid 19 in Delhi: दिल्ली में फिर लगने लगी कोरोना पाबंदियां! सरकार ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण सरकार सख्त गई है। केजरीवाल सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं और मास्क न लगाने वालों चालान काटने को कहा है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2022 1:27 PM IST

Covid 19 restrictions:  कोरोना फिर से अपने पैर पसारता हुआ दिख रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना मामले ठंडे पड़ने के बाद देश के कुछ हिस्सों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन सरकार व संबंधित विभाग अभी भी इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति के लिए पहले से ही तैयार हैं। दिल्ली की बात करें तो फिर से अचानक से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसको देखते हुए सरकार अलर्ट है। केजरीवाल सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वे कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन फिर से शुरू करें। साथ ही सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वाले लोगों को चालान किया जाए।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना है जरूरी

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं, लेकिन देखा जा रहा है ज्यादातर लोग कोरोना के प्रतिबंधों का पालन नहीं कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के बढ़ रहे मामलों के दौरान अगर जरूरी प्रतिबंधों का पालन नहीं किया गया तो स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए समय रहते ही जरूरी एहतियात बरतने है जरूरी।

मास्क न लगाने पर चालान

दक्षिणी दिल्ली के एक जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर अगर कोई बिना मास्क के न घूमे। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए चालान टीमों के फिर से सक्रिय कर दिया गया है।

भर्ती नहीं हो रहे मरीज

एक जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि अभी कोरोना के कारण मरीज अस्पतालों में भर्ती नहीं हो रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना फैल नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि मरीज सिर्फ अस्पतालों में भर्ती नहीं हो रहे हैं, क्योंकि अभी हल्के लक्षण है और अगर समय रहते जरूरी प्रतिबंधों के पालन नही किया गया तो कोरोना फिर से तेजी से फैलना शुरू कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source