Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी दिल्ली सरकार, जानिए कैसे करना होगा आवेदन

दिल्‍ली में बीते 24 घंटे के दौरान जहां 19832 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं 19085 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में फिलहाल 91,035 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। इनमें से 50,425 एक्टिव कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी दिल्ली सरकार, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
दिल्ली में कोरोना से 341 व्यक्तियों की मौत, पॉजिटिविटी दर 25 प्रतिशत

Written by Atul Modi |Published : May 7, 2021 7:11 PM IST

दिल्ली में चालू लॉकडाउन के बीच बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 341 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में कोरोना रोगियों की जांच के लिए 1 दिन में 79 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें से 19 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी दौरान 19 हजार से कुछ अधिक रोगी, कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 19,832 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी दर 24.92 प्रतिशत है। 1 सप्ताह पहले तक कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 से 35 फीसदी के बीच थी। अब इसमें कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अभी भी दिल्ली में कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है। अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 18,739 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

बीते 24 घंटे के दौरान जहां 19832 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं 19085 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में फिलहाल 91,035 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। इनमें से 50,425 एक्टिव कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। शेष कोरोना रोगी अस्पतालों एवं कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराए गए हैं।

Also Read

More News

कोरोना पेशेंट को उनके घर पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी सरकार

दिल्ली सरकार ने कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। होम आइसोलेशन वाले कोरोना रोगियों को भी अब उनकी जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने एक विशेष आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड की जानकारी और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देनी होगी।

ऑनलाइन भेजे जाने वाले इन आवेदनों की जांच इलाके डीएम द्वारा करवाई जाएगी। साथ ही डीएम ही उन डिपो और डीलर की पहचान करेंगे, जो मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचा सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)

About the Author

... Read More