Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मानकों पर खरा नहीं उतरा अमूल और मदर डेयरी का दूध : मंत्री

दूध के 21 नमूने जांच के दौरान मानकों के अनुसार नहीं पाए गए।

मानकों पर खरा नहीं उतरा अमूल और मदर डेयरी का दूध : मंत्री
भेड़ का दूध बर्थ डिफेक्ट्स को रोकने में भी मददगार है. © Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : May 4, 2018 6:51 PM IST

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि अमूल और मदर डेयरी का दूध अपेक्षित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। मंत्री ने बताया कि दोनों ब्रांड समेत दूध के 21 नमूने जांच के दौरान मानकों के अनुसार नहीं पाए गए।

सत्येंद्र जैन ने मीडिया को बताया कि ये नमूने असुरक्षित नहीं थे, मगर इनमें वसा व अन्य घटकों की मात्रा निर्धारित स्तर पर नहीं पाई गई।

पूरे शहर से 13 और 28 अप्रैल के दौरान संग्रह किए गए 165 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 21 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

Also Read

More News

उन्होंने यह भी बताया कि सभी मामलों को अदालत अग्रसारित किया जाएगा। इसके लिए 5,000 से पांच लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Shutterstock.  

About the Author

... Read More