Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली सरकार ने कहा, कुल क्षमता से 10% कम होंगी आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट, तो जल्दी आएगी रिपोर्ट

दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की फीस कम (RT PCR Corona Test in Hindi) कर दी गई है। सभी प्राइवेट लैब्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस 2400 रुपये से घटाकर 800 रुपये करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अगर घर जा कर मरीज का सैंपल लिया जाता है, तो उसका शुल्क 1200 रुपए होगा।

दिल्ली सरकार ने कहा, कुल क्षमता से 10% कम होंगी आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट, तो जल्दी आएगी रिपोर्ट

Written by Anshumala |Published : December 1, 2020 9:23 PM IST

दिल्ली सरकार (Delhi Govt) चाहती है कि दिल्ली की विभिन्न लेबोरेटरी एवं अस्पताल अपनी कुल क्षमता से 10 प्रतिशत कम आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट (RT PCR Corona Test) करें। राज्य सरकार का मानना है कि ऐसा होने पर कोरोना जांच (Corona Testing) के लिए किए जाने वाले आरटी-पीसीआर टेस्ट के नतीजे ( (RT PCR Corona Test Result) सही समय पर आ सकेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendra Jain) ने कहा, "हमने आईसीएमआर (ICMR) और केंद्र सरकार (Central Govt) को एक सुझाव दिया है। इसके मुताबिक, आईसीएमआर विभिन्न प्रयोगशालाओं को अनुमति दे कि यह प्रयोगशालाएं अपनी कुल क्षमता से 10 प्रतिशत कम आरटी पीसीआर कोरोना टेस्ट (RT PCR Corona Test in Hindi) कर सकें।"

आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश

दरअसल, दिल्ली (Delhi) के सभी लैब्स और हॉस्पिटल्स को कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके कई बार आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। इस देरी का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)) कहा, "रिपोर्ट देरी से आने का मुख्य कारण लैब्स की कमी है। देश में सारे कोरोना लैब (Corona Lab) का संचालन आईसीएमआर (ICMR) करता है। हम इस पर केंद्र सरकार और आईसीएमआर से बात कर रहे हैं।"

10% कम टेस्ट करने से जल्दी मिलेगी कोरोना रिपोर्ट

सत्येंद्र जैन ने बताया कि कोरोना लैब अगर अपनी पूरी क्षमता से 10 प्रतिशत कम टेस्ट करती हैं, तब 24 घंटे में रिपोर्ट देती हैं, लेकिन अभी सारे लैब्स अपनी पूरी क्षमता में टेस्ट कर रहे हैं, जिसकी वजह से देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार और आईसीएमआर (ICMR) से बात कर के रिपोर्ट मिलने में होने वाली इस देरी की समस्या को जल्द से जल्द सुलझा लेंगे।

Also Read

More News

दिल्ली में तीन हफ्तों से पॉजिटिविटी दर में आई गिरावट

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, "दिल्ली में पिछले दो-तीन हफ्तों से पॉजिटिविटी दर में काफी गिरावट आई है। अब यह घट कर 7.35 प्रतिशत रह गई है। पॉजिटिविटी दर में आने वाली यह कमी काफी संतोषजनक और राहत देने वाली बात है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 3726 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 7.35 प्रतिशत है, जबकि 7 नवंबर को 15.26 प्रतिशत थी।"

दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की फीस कम (RT PCR Corona Test price in Delhi in Hindi) कर दी गई है। सभी प्राइवेट लैब्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस 2400 रुपये से घटाकर 800 रुपये करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अगर घर जा कर मरीज का सैंपल लिया जाता है, तो उसका शुल्क 1200 रुपए होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली में कम होंगी आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमतें, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश, संक्रमण की रोकथाम में होगी मदद

About the Author

... Read More