
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 24, 2021 6:13 PM IST
राजधानी दिल्ली की हवा (Delhi Air Pollution) पिछले कई हफ्तों से बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हालांकि पिछले 10 दिनों के बाद बुधवार को राजधानी की हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' से 'खराब' स्थिति में मॉनिटर की गई हे। बुधवार को सुप्रीम में दिल्ली प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने फिर से केंद्र सरकार को फटकार लगाई और कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए पहले से इंतजाम क्यों नहीं होता है? दिल्ली देश की राजधानी है, हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है इसलिए इस पर सुनवाई चलती रहेगी। हालांकि अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की गई है।
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं। जैसे कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 22 नवंबर से स्पेशल बसें चलाई गई हैं, 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों पर रोक लगा दी गई है और उन वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो रही है जो प्रदूषण फैला रहे हैं। वहीं, पराली जलाए जाने पर कोर्ट ने कहा कि हम राज्यों को माइक्रोमैनेज नहीं कर सकते है इस पर राज्य सरकारों को तय करना होगा कि किसानों से बात करने के हल निकल सकता है या जुर्माना लगाना चाहिए। वहीं, दिल्ली सरकार ने भी आज प्रदूषण मामले पर बैठक की जिसके बाद कई प्रतिबंध लगाएं हैं। आइए जानते हैं क्या हैं दिल्ली में लागू होने वाले नए नियम-
प्रदूषण पर बैठक के बाद बड़ा फैसला:
दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार को देखते हुए, शैक्षणिक संस्थान 29 नवंबर '21 से फिर से खुलेंगे' 29 नवंबर से फिर से खुलेंगे सरकारी कार्यालय, अधिकारियों ने यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी। -पर्यावरण मंत्री @AapKaGopalRaipic.twitter.com/R5Cx0ftskF — Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) November 24, 2021