... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 29, 2017 6:19 PM IST
Going for an evening walk can aid your digestion. © Shutterstock
भारत की प्रमुख स्टैंडएलोन स्वास्थ्य बीमा कम्पनियों में एक मैक्स बूपा ने फेफड़ा और ईएनटी विशेषज्ञों समेत लगभग 40 डॉक्टरों का एक सर्वे किया जिसका उद्देश्य यहजानना था कि दिल्ली/एनसीआर में प्रदूषण के मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली वासी स्वस्थ रहने के लिए क्या कदम उठाएं। सर्वे में दिल्ली वासियों के लिए पैदल चलने को सबसे सही व्यायाम माना गया।हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट के मद्देनजर जॉगिंग करने, दौड़ने और साइक्लिंग की तुलना में पैदल चलने को बेहतर व्यायाम बताया गया|सर्वे किए गए 83 प्रतिशत डॉक्टरों ने बाहर हवा की गुणवत्तामें गिरावट के दुष्परिणामों से बचने के लिए हर दिन पैदल चलने की सलाह दी।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने विभिन्न स्थानीय और वैश्विक कारणों से हवा की गुणवत्ता मेंऔर गिरावट का अंदेशा व्यक्त करते हुए इसे दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा बताया है। दिल्ली में 27 नवंबर की हवा को ‘स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा’ बताया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में203^1 यूनिट में पीएम 2.5 का औसत स्तर पिछले कुछ सप्ताह से कम (450-499 निशान) जरूर दर्ज किया गया फिर भी यह सुरक्षा सीमा से 10 गुना अधिक था। स्वास्थ्य सेवा के जानकारों का कहना हैकि ‘खतरा’ कम हुआ मान कर लोग बिना किसी सावधानी घर से बाहर पैदल चलने लगे हैं। हालांकि मैक्स बूपा के सर्वे में डॉक्टरों ने मौजूदा हवा को स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक बताया और लोगों से घरके अंदर ही पैदल चलने की सलाह दी है। उनसे घर के बाहर जा कर अपना नुकसान करने के बदले अंदर ही पैदल चल कर एक्टिव लाइफस्टाइल बनाए रखने की अपील की है। घर से बाहर निकलने वालों सेडॉक्टर ब्रीदिंग मास्क लगाने के साथ-साथ बाहर निकलने का सही समय और यह भी बताते हैं कि कितना समय बाहर रहें। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में वायु प्रदूषण में भयानक वृद्धि का खतरा देखते हुएडॉक्टरों की सलाह का ध्यान रखना अधिक आवश्यक हो जाता है।
‘‘हमारा मकसद ग्राहकों को बेहतर स्वास्थ्य और सुखी जीवन देने में सहायक होना है। लेकिन आज हर उम्र के लोगों के स्वास्थ्य पर भयानक प्रदूषण का खतरा है। हम अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और सोशलमीडिया पर अपने फॉलोअरों को प्रदूषण के दुष्परिणामों से बचाने के लिए ‘लेट्स ब्रीद बेटर टुगेदर’कैम्पेन भी शुरू किया है। इसके माध्यम से हम लोगों को प्रदूषण के दुष्परिणामों से बचने और स्वस्थ रहने केबारे में सुझाव देते हैं। हम ने पल्मोनोलॉजिस्ट और ईएनटी एक्सपर्ट का एक सर्वे भी किया ताकि मौजूदा हालात में स्वस्थ रहने के लिए संपूर्ण चिकित्सा जगत का दृष्टिकोण सामने आए। लगभग 83 प्रतिशत डॉक्टरों ने हर दिन लगभग 30 मिनट पैदल चलने की सलाह दी। सीमित और लंबी अवधि में नियमित पैदल चलने का सुझाव देते हुए स्वास्थ्य संबंधी इसके कई लाभ बताए,’’ आशीष मेहरोत्रा, एमडीऔर सीईओ, मैक्स बूपा ने कहा।
शारीरिक व्यायाम:
आहार:
प्रेस विज्ञप्ति
चित्र स्रोत: Shutterstock