
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : August 10, 2022 9:30 AM IST
CDC Proposes New Set Of COVID-19 Guidelines To Ensure Public Safety
कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। स्थिति ये है कि देश के कई राज्यों जैसे कि दिल्ली, केरल और मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,751 मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के कारण 42 नए लोगों की मौत भी हुई है और इसी के साथ मरने वालों की संख्या 5,26,772 हो गई है। पर ध्यान देने वाली बात ये है कि जिन राज्यों में कोरोना के मामले इस समय सबसे ज्यादा हैं जैसे कि दिल्ली में वहां, पॉजिटिविटी रेट भी अधिक है। इसी तरह का कुछ हाल केरल का भी है तो, आइए जानते हैं कोरोना से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स।
दिल्ली में कोरोनाका पॉजिटिविटी रेट 15.41% के ऊपर है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, 16187 मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 7 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली का केसलोएड बढ़कर 19,73,394 हो गया और मरने वालों की संख्या 26343 हो गई है। कुछ एक्टिव मामले 8506 हैं। बता दें कि कल शहर में पिछले 24 घंटे में कुल 16187 नमूनों की जांच की गई है। पर थोड़ी सुकून की बात ये है कि जहां बीते दिन पॉजिटिविटी रेट 17.85 प्रतिशत थी, उसमें आज गिरावट देखी गई है। लेकिन सर्तक रहने वाली बात ये है कि ये किसी भी दिन बढ़ सकता है।
केरल में कोविड-19 के कुल मामलों में भले ही गिरावट दिख रही हो, लेकिन रोजाना नई मौतों से कोई राहत नहीं मिल रही है। राज्य अब भारत में दैनिक नई कोविड मौतों का 25-30% रिपोर्ट करता है। बता दें कि केरल में सबसे ज्यादा लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।
इस बीच, नेपाल ने भारत से आने वाले लोगों के प्रवेश को रोक दिया है। दरअसल, ये तब हुआ है जब चार भारतीय पर्यटक वहां कोरोनावायरससंक्रमित पाए गए हैं और उन्हें वापस भेज दिया गया है।
इसके अलावा महराष्ट्र में 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, छत्तीसगढ़ में कोरोना के 389 मामले सामने आए हैं तो गोवा में 120, गुजरात में 661 और तमिलनाडू में 972 मामले सामने आए हैं। इस तरह भारत के लगभग कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं।