hamburger icon
A
Read in English

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना पोजिटिव

स्वास्थ्य विभाग ने बाबरपुर में मोहल्ला क्लीनिक के बाहर एक नोटिस लगाकर 12 से 20 मार्च के बीच क्लीनिक में आए मरीजों से अगले 15 दिनों के तक घर पर ही क्वारंटाइन रहने को कहा है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 31, 2020 5:18 PM IST

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक (Delhi Mohalla clinic) के एक और डॉक्टर को कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित पाया गया है। कोरोना वायरस से ग्रस्त पाया गया यह डॉक्टर उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक का इंचार्ज है। इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के ही मौजपुर में मोहल्ला क्लीनिक के एक अन्य डॉक्टर को कोरोना वायरस से ग्रस्त पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने बाबरपुर में मोहल्ला क्लीनिक के बाहर एक नोटिस लगाकर 12 से 20 मार्च के बीच क्लीनिक में आए मरीजों से अगले 15 दिनों के तक घर पर ही क्वारंटाइन रहने को कहा है।

दिल्ली सरकार ने कहा, "स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाबरपुर स्थित मोहल्ला क्लीनिक के इस डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रही है। विशेष समय अवधि के दौरान इस मोहल्ला क्लीनिक में आए सभी रोगियों व अन्य व्यक्तियों को फिलहाल क्वॉरंटाइन में रखा जाएगा।"

निजामुद्दीन स्थिति तबलीगी जमात से 1033 को निकाला, 700 को किया क्वारंटाइन, 24 कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले मौजपुर में कोरोना वायरस की चपेटमें आए डॉक्टर के संपर्क में करीब 800 व्यक्ति आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी में कहा "कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी 800 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।"

10 मार्च को सऊदी अरब अरब से आई एक महिला मौजपुर मोहल्ला क्लीनिक के इस डॉक्टर के संपर्क में आई थी। सऊदी अरब से लौटी यह महिला दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रहती है। महिला कोरोना वायरस से ग्रस्त पाई गई है।

सऊदी अरब से आई इस महिला के उपचार के दौरान मोहल्ला क्लीनिक का यह डॉक्टर भी संक्रमित हो गया। डॉक्टर के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी भी इसका शिकार हो गई हैं। सऊदी अरब से आई महिला के संपर्क में आने से अभी तक 8 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव हुए इन लोगों में सऊदी अरब से आई महिला का दिल्ली में रहने वाला भाई और मां भी शामिल हैं।

Coronavirus latest news: महाराष्ट्र में कर्फ्यू की घोषणा, दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, जीटीबी में भर्ती

मौजपुर स्थित मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर की पत्नी और उनकी बेटी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टर सफदरगंज अस्पताल में भर्ती हैं।