
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2020 11:29 AM IST
दिल्ली में अब प्रतिदिन होंगे सवा लाख कोरोना टेस्ट, कोविड को रोकने के लिए केंद्र और राज्य की एजेंसियां मिलकर करेंगी काम
Delhi coronavirus cases update: दिवाली के दिन दिल्ली में कोरोनावायरस (Delhi coronavirus) के 7,340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 4,82,170 हो गई। इसी दौरान दिल्ली में 96 मौतें हुईं, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 7,519 हो गया।
दिल्ली (Delhi coronavirus cases update) के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में 49,645 नमूनों की जांच की गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 14.78 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.56 फीसदी है। यहां एक दिन में 7,117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली (Delhi) में सर्दी आते ही कोरोनावायरस (Coronavirus in hindi) के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों को मुताबिक, सर्द हवा ज्यादा भारी होती है। इसका मतलब ये है कि वायरस जमीन से ज्यादा नजदीक रहता है, जिससे इंफेक्शन (Infection) का खतरा बना रहता है।
भारत में कोविड के 44 हजार नए मामले, कुल आंकड़ा 88 लाख के करीब