
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 6, 2020 7:20 PM IST
APP government on Tuesday also announced a fogging campaign from October 27 in the national capital.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह 10 बजे अपने आवास पर साफ-सफाई करके डेंगू के खिलाफ ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट'' महाअभियान की शुरूआत की। यह डेंगू के खिलाफ लड़ाई से जुड़ा एक तरह का जन जागरण अभियान है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों और कई विधायकों ने भी अपने आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने भी अपने निवास पर इकट्ठा हुए साफ पानी को बदल कर डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते तक चलने वाले महा अभियान की शुरूआत की।
#WATCH Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal participates in the '10 hafte 10 baje 10 minute' campaign, at his residence. pic.twitter.com/FYFI6Wwhui
— ANI (@ANI) September 6, 2020
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले साल दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने मिल कर डेंगू को हरा कर दिखाया था। इस बार भी हमें मिल कर डेंगू को हराना है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, आरब्डल्यूए समेत दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों से ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।
केजरीवाल ने कहा, अक्सर हमको लगता है कि हमारे घर में तो एक भी जगह ऐसी नहीं है, जहां पानी रूका रहे, पर अगर 10 मिनट लगाकर ठीक से देखेंगे, तो कहीं न कहीं रूका पानी निकल ही आता है। इसीलिए अपने परिवार को डेंगू से बचा कर रखने के लिए ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट'' अभियान में शामिल होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले साल दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने मिल कर डेंगू को हराकर दिखाया था। आइए, आज से डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते चलने वाली लड़ाई हम फिर से शुरू करें। सुबह 10 बजे मैं अपने घर पर चेक करूंगा कि कहीं पानी जमा तो नहीं है। आप भी जरूर करना। हमें इस बार भी मिल कर डेंगू को हराना है।
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डेंगू से निपटने और रोकथाम के लिए ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट'' अभियान की शुरूआत करते हुए अपने आवास पर उन जगहों की जांच की, जहां साफ पानी जमा हो सकता है। घर के जिन गमलों में पानी था, उसे साफ किया। बीते साल लगभग 1400-1500 डेंगू के केस हुए थे, जबकि कुछ साल पहले तक दिल्ली में 14-15 हजार केस हुआ करते थे।
डेंगू के खिलाफ यह पहला रविवार है, अगले 10 रविवार तक हर रविवार को 10 बजे, 10 मिनट अपने अपने घर में जांच करने का यह अभियान जारी रहेगा। जहां-जहां साफ पानी इकट्ठा है, उसको उड़ेल दीजिए और उसकी जगह दूसरा साफ पानी भर दीजिए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंत्रियों और विधायकों ने सुबह 10 बजे अपने आवास में जमा पानी की जांच की और उसकी सफाई की।