
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 28, 2020 10:04 PM IST
CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- दिल्ली में पहले इन 51 लाख व्यक्तियों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन
Delhi Coronavirus Update: दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण (Delhi coronavirus update) दर पहले के मुकाबले कम हो रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस की यह तीसरी लहर है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर का पीक अब बीत चुका है और अब कोरोना के मामले घटना शुरू हो गए हैं। हालांकि, दिल्ली में अभी भी कोरोना से होने वाली मृत्यु पहले के मुकाबले (Delhi Coronavirus Death) कहीं ज्यादा है।
बीते 24 घंटों के दौरान ही दिल्ली में 89 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "7 नवंबर के बाद से, दिल्ली में कोरोना (Coronavirus in Delhi) के प्रतिदिन आने वाले मामलों में कमी हो रही है। शनिवार को कोरोना के 5000 से भी कम मामले आए और 89 मौतें हुई हैं। दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 7.24 है। उम्मीद है दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट में कमी का यह सिलसिला जारी रहेगा। दिल्लीवासी और दिल्ली सरकार मिलकर कोरोना की इस तीसरी लहर (Third wave of covid-19 in Delhi) पर भी जीत हासिल करेंगे। कृपया सभी सावधानियों का पालन करना जारी रखें।"
दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया है कि कोरोना की वैक्सीन (Coronavirus vaccine) आने पर सिर्फ तीन-चार हफ्तों के अंदर पूरी दिल्ली को यह वैक्सीन (Vaccine) लगाई जा सकती है। हालांकि, वैक्सीन आने के बाद, यह वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर करेगा कि दिल्ली के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने में कितना समय लगता है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा, "कोरोना कि वैक्सीन आने के बाद हम तीन से चार हफ्तों में सारी दिल्ली को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली सरकार के पास पर्याप्त साधन हैं और कोरोना की वैक्सीन मिलने के कुछ सप्ताह में ही इसे दिल्ली के सारे लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि हमारे पास कई तरह के साधन हैं जैसे कि मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक, डिस्पेंसरीज और अस्पताल आदि। इसके अलावा दिल्ली में वैक्सीन के स्टोरेज की भी कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण (Coronavirus Infection) का सामना कर रही राजधानी दिल्ली (Delhi) में फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार के मुताबिक, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है। सरकार का कहना है कि ऐसे में स्कूल खोलकर छात्रों को संकट में नहीं डाला जा सकता।