दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना वैक्सीन हर भारतीय को मुफ्त में मिलनी चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, "पूरे देश को फ्री वैक्सीन मिलनी चाहिए। यह पूरे देश का अधिकार है।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 25, 2020 9:18 AM IST

दिल्ली सरकार के मुताबिक कोरोना वैक्सीन बनकर तैयार हो जाने पर यह वैक्सीन हर भारतीय को मुफ्त में मिलनी चाहिए। दरअसल, भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए अपने घोषणा पत्र में कोविड-19 की वैक्सीन फ्री (Covid-19 Vaccine Free) देने का वादा किया है। भाजपा के इस घोषणापत्र के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा, "पूरे देश को फ्री वैक्सीन मिलनी चाहिए। यह पूरे देश का अधिकार है।"

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा (BJP) पर तंज करते हुए कहा था कि जो भारतीय भाजपा को वोट नहीं देते हैं, क्या उन्हें भी फ्री वैक्सीन मिलेगी?

गौरतलब है कि दिल्ली में अब तक 3.48 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना (Corona in Delhi) से 6,000 से अधिक व्यक्तियों की मौतें भी हुई हैं। दिल्ली में कोरोना के 26,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के चुनावी घोषणापत्र के तहत कहा था कि बिहार के हर व्यक्ति को फ्री कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine Free in Bihar) दी जाएगी।

पुर्तगाली शोधकर्ताओं ने कहा, महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक कोरोनावायरस एंटीबॉडी का करते हैं उत्पादन

शोध का दावा, भारत में डायबिटीज, कैंसर, हार्ट के मरीजों के लिए कोरोनावायरस हो रहा है बेहद घातक

डब्लूएचओ ने कहा, अगले कुछ महीने होंगे बेहद मुश्किल, कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए उठाएं ये 5 कदम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source