Yellow Alert: ओमिक्रोन पर CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, आज से येलो अलर्ट लागू, जानिए क्‍या हुआ बंद

नाइट कर्फ्यू के बाद केजरीवाल ने आज ऐलान कर दिया है कि दिल्‍ली में आज से येलो अलर्ट (Yellow Alert in Delhi) लागू होगा।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : December 28, 2021 1:48 PM IST

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और लगातार दो दिन तक 0.5% पॉजिटिविटी रेट रहने के चलते मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली ने आज यानि कि मंगलवार को एक हाई लेवल की मीटिंग के बाद येलो अलर्ट (Mini Lockdown in Delhi) का ऐलान कर दिया है। नाइट कर्फ्यू के बाद केजरीवाल ने आज येलो अलर्ट (Yellow Alert in Delhi) को लागू करने की घोषणा कर दी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कि क्‍योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस के मामले काफी बढ़ रहे हैं इसलिए हमें आज से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल- I (येलो अलर्ट) को लागू करना पड़ रहा है। साथ सीमए ने यह भी कहा है कि ओमिक्रोन से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सभी को सतर्क रहना होगा।

बताते चलें कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी यानि DDMA ने अगस्त में कोरोना के GRAP (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) को मंज़ूरी दी थी। इसके तहत अगर लगातार 2 दिन तक पॉजिटिविटी रेट 0.5% रहती है तो दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत येलो अलर्ट लागू हो जाएगा। क्‍योंकि दिल्‍ली की स्थिति इसी अनुसार बन रही है इसलिए येलो अलर्ट लागू किया जा रहा है।

येलो अलर्ट के बाद क्‍या बंद होगा और क्‍या खुला रहेगा? (Latest Guidelines for Lockdown in Delhi)

  • मेट्रो और बस सेवा 50% क्षमता के साथ जारी रहेंगी। किसी को खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी।
  • बार और रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।
  • दुकानें ऑड-ईवन नियम के साथ सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी.
  • पब्लिक पार्क खुले रहेंगे।
  • बार्बर शॉप खुली रहेंगी।
  • स्‍पा, जिम, बैंक्वेट हाल, सिनेमाघर, थिएटर, मल्‍टीप्‍लेक्‍स, ऑडिटोरियम, स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स और एंटरटेनमेंट पार्क पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी- कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में केवल 2 सवारी, मैक्सी कैब में 5 सवारी और आरटीवी में 11 सवारी को यात्रा करने की इजाजत होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source