CM kejriwal Corona Report : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ली राहत की सांस, नहीं है उन्हें कोरोना, रिपार्ट आई नेगेटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने राहत की सांस ली है। उनकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार से ही उन्हें गले में खराश और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाने का फैसला लिया था।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 10, 2020 8:55 AM IST

Arvind kejriwal Corona Test Report: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने राहत की सांस ली है। दरअसल, कल (9 जून) सुबह उन्होंने कोरोनावायरस होने की आशंका के कारण अपना कोरोना का टेस्ट (Corona test of CM Kejriwal) करवाया था, जिसकी रिपोर्ट शाम में आनी थी। शाम में सीएम केजरीवाल की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव (CM kejriwal corona Test report) आई, जिसके बाद वे और उनके परिवाल वालों ने चैन की सांस ली। रविवार से ही उनकी तबीयत खराब लग रही थी। उन्होंने हल्का बुखार ( Mild Fever)और गले में खराश (Sore throat) होने की शिकायत थी। इन लक्षणों को देखते हुए उन्होंने खुद को घर में ही इसोलेट कर लिया था और अपनी सारी मीटिंग्स उन्होंने कैंसिल कर दी थीं। 51 वर्षीय सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal and sore throat) पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई थी।

उन्होंने बिना देर किए अपना कोरोना जांच करवाने का फैसला किया था। मंगलवार को उनका सुबह में कोविड-19 का टेस्ट (coronavirus test of arvind kejriwal) किया गया और शाम में उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिली। टेस्ट निगेटिव (Arvind kejriwal Corona Test Report in hindi) आने से उन्होंने राहत की सांस ली। बता दें कि गले में खराश और बुखार की समस्या कोरोनावायरस के लक्षणों (Coronavirus symptoms) में शामिल है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे दिल्ली सचिवालय भी नहीं बच सका है। वहां भी कोरोना के कई मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य विभाग, डीडीएमए और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस समय कोरोनावायरस (Delhi coronavirus cases) के कुल एक्टिव केसेज 17712 हैं और मरने वालों की संख्या अब तक 874 हो गई है। मार्च से लेकर अब तक यहां कुल कोरोना के मामले 29943 है, जिसमें से 11357 का इलाज हो चुका है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

अरविंद केजरीवाल का हुआ कोरोना टेस्ट, बुखार और गले में खराश की थी शिकायत, आपको भी है गले में खराश तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

Mask & Children: एक्सपर्ट की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाने से घुट सकता है दम

Coronavirus & Baldness: गंजे पुरुष कोविड-19 लक्षणों के प्रति होते हैं अधिक संवेदनशील, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

अगले कुछ महीनों तक और भी बिगड़ेंगे कोरोनावायरस से हालात, WHO के प्रमुख का बयान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source