दिल्ली बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,729 करोड़ आवंटित

शहर में हर किसी के स्वास्थ का बीमा करवाएगी सरकार, स्वास्थ बीमा के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 23, 2018 4:46 PM IST

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 2018-19 बजट के तहत 6,729 करोड़ रुपये स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित किए हैं, जो कुल बजट का 12.7 फीसदी है। वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा को बताया कि यह आवंटन 2017-18 के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि 403 करोड़ रुपये मोहल्ला क्लिनिक व पॉलीक्लिनिक के लिए आवंटित किए गए है। इसके साथ ही 15 करोड़ रुपये की राशि से मोबाइल वैन क्लिनिक भी स्थापित किए जाएंगे।

इस बजट में जो मुख्य घोषणाएं की गयीं वह हैं:

1- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 1 लाख 20 हजार सीसीटीवी लगाए जाने का प्रस्ताव, हर स्कूल में 150 से ज्यादा सीसीटीवी होंगे। पेरेंट्स इंटरनेट के ज़रिए अपने बच्चों को देख सकेंगे।

2- दिल्ली के अंबेडकर नगर और द्वारका में नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे! तीन स्तरीय स्वास्थ्य ढांचे के तहत 164 मोहल्ला क्लिनिक बने, 520 नए क्लिनिक खोलने के लिए जगह ढूढ़ी गयी। मोहल्ला क्लीनिक के लिए 403 करोड़ का बजट प्रस्तावित।

3- प्रदूषण कंट्रोल करने के लिहाज से दिल्ली में सीएनजी फिट गाडियां सस्ती होंगी। कंपनी फिट सीएनजी वाली गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फीस में 50% छूट का प्रस्ताव।

4- शहर में हर किसी के स्वास्थ का बीमा करवाएगी सरकार, स्वास्थ बीमा के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।

5- वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत के लिए 53 करोड़ का प्रस्ताव, एलजी की मंजूरी मिलना बाकी।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source