कोरोना से राजधानी में टेंशन: दिल्ली में रोजाना के मामलों ने तोड़ा पिछले 4 महीने का रिकॉर्ड, संक्रमण दर 10 फीसदी से पार

corona cases in delhi: दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर ने पिछले 4 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, वहीं मुंबई व अन्य कई शहरों में भी कोरोना पैर पसारते हुए दिख रहा है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 21, 2022 1:25 PM IST

पिछले कुछ महीनों से कोरोना देश के किसी न किसी हिस्से में कोरोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं, जिससे लोगों के मन में फिर कोरोना की लहर (Covid 19 4th wave) आने का डर बैठ गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे देश के कई बड़े शहरों को कोरोना ने फिर से घेरना शुरू कर दिया है। पहले मुंबई की स्थिति खराब दिख रही थी, लेकिन अब दिल्ली कोरोना की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। हालांकि,, खबरों के अनुसार मुंबई में कोरोना के मामलों में 37 फीसद गिरावट देखने को मिली है, जबकि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थमने की बजाय उल्टा बढ़ रही है। दिल्ली में जिस रफ्तार से कोरोना अपने पैर पसार रहा है, इससे संबंधित स्वास्थ्य विभागों की टेंशन भी बढ़ सकती है।

जानें दिल्ली के ताजा हाल

दिल्ली में अगर कोरोना की वर्तमान स्थिति की बात करें तो बीते 24 घंटों में कोरोना के 1060 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे दिल्ली में कुल मामलों का आंकड़ा 5375 तक पहुंच गया है। वहीं अगर बीते 24 घंटों में कोरोना से दिल्ली के 6 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमण दर अब 10.09 पहुंच गया है।

मुंबई में कुछ इस प्रकार है कोरोना की स्थिति

महाराष्ट्र में सोमवार को कुल 2345 मामले सामने आए, जिनमें 1310 सिर्फ मुंबई से ही दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल मामले 79,38,103 हो गए हैं, जबकि महामारी के कारण अब तक 1,47,888 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में टूटा 4 महीनों का रिकॉर्ड

दिल्ली वालों के लिए कोरोना का खतरा लगातार मंडराता दिख रहा है। अगर पॉजिटिव रेट की बात करें तो करीब 4 महीने का रिकॉर्ड टूट चुका है। साथ ही राजधानी में पाए जाने वाले रोजाना के मामलों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे जल्द ही पिछले रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

चौथी लहर का बढ़ा खतरा

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में भी कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे कोरोना की चौथी लहर आने का खतरा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी भी देश के कई बड़े शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब होने की संभावना बढ़ती जा रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source