थम नहीं रहा दिल्ली में प्रदूषण, आज भी है 350 के पार AQI, अब पूरी तरह से प्रतिबंध होंगे पटाखे

Delhi AQI : दिल्ली का प्रदूषण कम होने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने फटाखों के प्रतिबंध को लेकर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : November 12, 2024 11:09 AM IST

Delhi Pollution Level : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज सुबह 7 बजे के करीब यहां का AQI 352 दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है, क्योंकि दिल्ली में पुलिस पूरी तरह से पटाखों पर प्रतिबंध लगाने में नाकामयाब रही। यहां सिर्फ कच्चे माल ही जब्त किए गए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहना हर किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी धर्म ऐसी किसी भी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता है, जिससे प्रदूषण बढ़े या लोगों के स्वास्थ्य के साथ समझौता करती हो।

कोर्ट ने दी पटाखों की बिक्री और निर्माण पर हो रोक की सलाह

जस्टिस अभय एस ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पटाखों की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाएं और इस रोक को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित रहें। इसे कोर्ट ने सभी पक्षों को तुरंत सूचित करने का भी निर्देश जारी किया है।

पटाखों पर प्रतिबंध लगाने में क्यों हुई देरी?

इतना ही नहीं, कोर्ट द्वारा आश्चर्य जताया गया कि दिल्ली सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने में देरी क्यों की? पटाखों पर प्रतिबंध का आदेश पहले से ही जारी किए गए थे, लेकिन 14 अक्टूबर तक की किसी तरह की पाबंदी नहीं थी।

पटाखों पर पूरी तरह से लगाएं प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब दिल्ली सरकार को पूरी तरह से पटाखओं पर रोक लगाने की जरूरत है। अब वे पूरे पक्षधर के साथ मिलकर 25 नवंबर से पहले पटाखों पर पूरी तरह से स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाएं और इसका फैसला तुरंत करने की जरूरत है।

क्या है अन्य शहरों का वायु प्रदूषण दर

दिल्ली350
सोनीपत329
गाजियाबाद324
पटना317
चंडीगढ़297
रोहतक274
नोएडा274
अंबाला263
सूरत262
मेरठ252
पटना248
भिवंडी246
गुरुग्राम230
बुलंदशहर223
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source