Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर महीने की शुरुआत से ही एयर क्वालिटी में सुधार होने लगा था। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा साफ हो रही थी। एक्यूआई। दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 180-200 तक पहुंच चुका था। लेकिन ग्रैप 4 हटने के दूसरे ही दिन प्रदूषण फिर से बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में आ गया। रविवार को कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार भी दर्ज किया गया। हालांकि, कल शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के बाद प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है।
रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी शाम तक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद राजधानी दिल्ली में अचानक ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के एसपी रहने का अनुमान है।
दिल्ली में बारिश का प्रभाव प्रदूषण पर भी दिख रहा है। बारिश के बाद एयर क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ। सोमवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 249 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में है। जबकि रविवार को यह 302 था, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए GRAP 3 और GRAP 4 लागू किए गए थे। हालांकि, दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार नजर आते ही गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए ग्रेप 4 हटाने की मंजूरी दे दी थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गई कि पहले की तुलना में वायु गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार हुआ है और हम GRAP-4 के स्टेज से बाहर आ गए हैं, लेकिन यह स्थिति मौसम के बदलने की वजह से हुआ है।
आनंद विहार: 286
मुंडका: 324
वजीरपुर: 306
जहांगीरपुरी: 217
आर के पुरम: 269
ओखला : 225
बवाना: 293
विवेक विहार: 244
नरेला : 262