Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Delhi Air Pollution: पिछले कुछ महीनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों ने राहत की सांस ली है। दिल्ली के लोगों ने बुधवार को लगभग 50 दिन बाद स्वच्छ हवा में सांस ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। दिसंबर की पहली तारीख से ही हवा में सुधार होता दिख रहा है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। कल यानी बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया। इससे पहले 10 अक्टूबर को एक्यूआई 164 दर्ज किया गया था। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 200 से नीचे है। हवा में सुधार होते ही लोग बाहर वॉक और जॉगिंग करते दिखे।
सीपीसीबी के मुताबिक, मंगलवार को एक्यूआई 268 था, जो कि खराब श्रेणी में आता है। 24 घंटों के भीतर इसमें 90 अंक का सुधार आया है। अब सवाल यह उठता है कि अचानक से दिल्ली की हवा साफ कैसे हो गई? दरअसल, तेज हवाओं के चलने की वजह से प्रदूषण के कण छिटक गए और दूर चले गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि 7 दिसंबर तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिसके कारण 8 दिसंबर से मध्यम कोहरा छाने लगेगा।
नोएडा सेक्टर-1: 94
गुरुग्राम सेक्टर-51: 161
फरीदाबाद न्यू इंडस्ट्रियल टाउन:71
गाजियाबाद:75
दिल्ली की हवा अभी भी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है। आपको बता दें कि 0-50 की श्रेणी में एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बेहद खराब' और 401-500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में, अभी दिल्ली में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है और प्रदूषण से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। हालांकि, जहां पिछले दो महीनों से एक्यूआई 'बेहद खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में था। ऐसे में। में इसका ‘मध्यम’ श्रेणी में होना भी काफी राहत की बात है।