दिल्ली का ये बड़ा मंदिर बना कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, पढ़ें कितने लोगों को दी गई कोविड वैक्सीन की डोज

दिल्ली के इस बड़े मंदिर में अपोलो अस्पताल ने एक कोविड वैक्सीनेशन कैंप के जरिए लोगों को टीका लगाया। जानें कौन सा बड़ा अस्पताल है ये।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 9, 2021 12:03 PM IST

देश में चल रहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान अब गति पकड़ता दिखाई दे रहा है और अब मंदिर भी इस पहल का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में भी एक बड़े मंदिर ने इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने कपाट खोलें और लोगों को इस मंदिर में कोविड की वैक्सीन डोज दी गई। जानिए कौन सा बड़ा मंदिर है ये।

दिल्ली के इस अस्पताल में लगी कोविड वैक्सीन

कोविड वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के प्रयास में आगे बढ़ते हुए इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने नई दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया। इस शिविर में मंदिर के स्वयंसेवी स्टाफ को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। मंदिर के स्वयंसेवी स्टाफ के कुल 500 सदस्यों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस शिविर में साधु मुनीवत्सल स्वामी (चीफ, अक्षरधाम मंदिर), ज्ञानमुनि स्वामी (हैड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, अक्षरधाम मंदिर) और डॉ जे एम दवे (आधिकारिक प्रवक्ता, अक्षरधाम मंदिर) भी मौजूद रहे।

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की है ये पहल

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल कम्युनिटी एवं कॉर्पोरेट ने कोविड-19 वैक्सीन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ऑन-साईट कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें वायरस के गंभीर प्रभावों को रोकने के लिए कोविड-19 टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। भले ही कोविड-19 की मौजूदा लहर अब कमज़ोर पड़ने लगी है लेकिन कोविड संबंधी सभी ऐहतियात बरतना बहुत जरूरी है। अस्पताल के मुताबिक, टीकाकरण ही वायरस के प्रभाव, इसके गंभीर लक्षणों और मृत्यु दर को कम करने का एकमात्र तरीका है।

अक्षरधाम मंदिर के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. जे.एम. दवे का कहना है कि अपोलो हॉस्पिटल का ये अभियान बेहद तेज और प्रभावी है। इस अभियान के दौरान स्टाफ को वैक्सीन के लिए बिल्कुर भी इंतज़ार नहीं करना पड़ा, रजिस्ट्रेशन से लेकर, वैरिफिकेशन, टीका लगने तक स्टाफ की पूरी मदद की गई। स्टाफ के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारी भी पूरे जोश और उत्साह के साथ काम कर रहे थे।

बता दें कि स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के स्वयंसेवी स्टाफ को कोविड वैक्सीन की पहली डोज अप्रैल माह में पहले टीका लग चुका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source