Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्लीवासियों को नहीं मिल रही जहरीली हवा से राहत, वायु प्रदूषण का स्तर गम्भीर, AIQ रहा 400 के पार

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल3 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी।

दिल्लीवासियों को नहीं मिल रही जहरीली हवा से राहत, वायु प्रदूषण का स्तर गम्भीर, AIQ रहा 400 के पार

Written by Sadhna Tiwari |Published : November 16, 2023 10:07 PM IST

Delhi Air Quality Index Update : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार शाम को दिल्ली में ओवरऑल वायु गुणवत्ता सूचकांक या एक्यूआई (Air quality index) 404 रिकॉर्ड किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी का है। आंकड़ों के अनुसार,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • द्वारका सेक्टर-8 में पीएम 2.5 का स्‍तर 469 पर पहुंच गया, जो गंभीर स्तर का प्रदूषण है। जबकि यहां पीएम 10 का स्‍तर 470 पर है, जो बहुत खराब रहा, जबकि कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) 134 पर मध्यम है।
  • हालांकि, सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार स्टेशन पीएम 2.5 का स्तर 305 और पीएम 10 का 191 के साथ मध्यम स्तर के तहत बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया, जबकि शाम 6 बजे एनओ2 73 पर संतोषजनक स्तर पर था।
  • बवाना स्टेशन पर, पीएम 2.5 का स्तर 352 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं पीएम 10 का 238 पर खराब श्रेणी में था। जबकि सीओ 78 पर संतोषजनक स्तर पर और एनओ2 18 पर अच्छी श्रेणी में पहुंच गया।
  • इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल3 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी। पीएम 2.5 का स्‍तर 287 पर और पीएम10 का 146 पर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि सीओ 61 पर संतोषजनक श्रेणी में रहा।
  • जहांगीरपुरी में पीएम 2.5 का स्‍तर 379 पर दर्ज किया गया, जबकि पीएम10 का स्‍तर 388 पर पहुंच गया, जो दोनों को गंभीर श्रेणी में रखता है। यहां, सीओ 102 पर मध्यम स्तर पर और एनओ2 का का स्‍तर 22 पर अच्छी श्रेणी में पहुंच गया।
  • शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

जब हवा हो खराब तो रखें इन बातों का ध्यान

  • जितना हो सकें घर के अंदर ही रहें।
  • प्रदूषण वाले इलाकों में जाने से बचें।
  • घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।
  • पानी पीएं और शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स खाएं।