वायु प्रदूषण से बेहाल दिल्ली को मिली थोड़ी राहत, एयर क्वालिटी में हुआ सुधार

बता दें कि दिसंबर महीने की शुरुआत से ही दिल्ली में एयर क्वालिटी में लगातार सुधार दर्ज किया गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 7, 2024 8:34 AM IST

Delhi Air Pollution update: एयर पॉल्युशन और लो विजिबिलिटी (Low visibility) से परेशान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण (Air pollution in Delhi) का असर थोड़ा कम होते दिखायी दे रहा है। बीते कई दिनों से जहां दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर अधिक रहा और जिसकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों का भी सामना करना पड़ा वहीं, अब दिल्ली-एनसीआर में खराब एयर क्वालिटी (Air quality in Delhi-NCR drops)  में सुधार होते दिखायी दे रहा है।

शनिवार, 7 दिसंबर 2024 की सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 259 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नोएडा में आज AQI 255 रहा। 'केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड' (CPCB) के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ  गाजियाबाद (Ghaziabad), नोएडा (Noida), फरीदाबाद (Faridabad) और गुरुग्राम  (Gurugram) जैसे शहरों में भी आज एयर क्वालिटी आज बेहतर रिकॉर्ड की गयी

दिल्ली के इलाकों में AQI के आंकड़े

7 दिसंबर 2024 (शनिवार) की सुबह दिल्ली शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में AQI का हाल इस तरह रहा:

  • शाहदरा 232 AQI
  • मयूर विहार  154 AQI
  • चांदनी चौक 178 AQI
  • पटपड़गंज 212 AQI
  • विनोबा पुरी 252 AQI
  • आनंद विहार 295 AQI
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 174 AQI
  • मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम 189 AQI
  • लोधी रोड 145 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली  136 AQI

कंस्ट्रक्शन साइट्स  काम रहेगा बंद

बता दें कि, दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए एक दिन पहले ही दिल्ली में लागू नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला भी आया। बता दें कि, प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में GRAP 3 और GRAP 4 लागू किए गए थे। इन नियमों के तहत शहर में कंस्ट्रक्शन्स से जुड़े काम भी रोक दिए गए थे। हालांकि, बीते दिन दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर पॉल्यूशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई, जहां दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया कि निर्माण से जुड़े कार्यों में जुटे मजदूर जो पाबंदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा भी दिया जाएगा।

15 दिसंबर के बाद पड़ सकती है तेज  ठंड

वहीं, दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में  ठंड का असर तो नहीं दिखा लेकिन अनुमान है कि एक सप्ताह बाद शहर में ठंड का मौसम स्टार्ट हो सकता है।  हालांकि, दिल्ली में कड़ाके की ठंड  कुछ दिनों बाद ही देखने मिलेगी।  मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपा देने वाली भीषण ठंड (winter season) की शुरुआत हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source