Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी आते ही जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI 300 के पार, जानें कैसे करें बचाव

दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर की एयर क्लालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। जानें जहरीली हवा से खुद को बचाने के टिप्स -

सर्दी आते ही जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI 300 के पार, जानें कैसे करें बचाव

Written by priya mishra |Updated : October 24, 2023 9:25 AM IST

Delhi Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 पहुंच चुका है। SAFAR के आंकड़ों के मुताबिक, इसे बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है। वहीं, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 307 दर्ज किया गया था। दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हवा का स्तर काफी खराब हो चुका है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बीमार कर सकती है खराब हवा

हेल्थ एक्सपर्ट्स खराब हवा से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को बचने की सलाह दे रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी दूषित हवा में सांस लेना अस्थमा, डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। हवा का पीएम 2।5 सांस नली के अंदर प्रवेश करके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते है। इसके कारण खांसी, छींक और नाक बहना जैसी समस्याएं बढ़ सकती है। इसलिए इससे सभी को इससे बचने का प्रयास करना चाहिए।

वायु प्रदूषण से बचाव के टिप्स

जब तक जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना है, तो हाई समय निकलें जब प्रदूषण का स्तर कम हो।

Also Read

More News

आउटडोर रनिंग, जॉगिंग या साइक्लिंग करने के बजाय घर पर ही एक्सरसाइज करें।

जब बाहर निकलें, तो मास्क का इस्तमाल जरूर लें।

8 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और बुजुर्गों के कमरे में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अपने घर या ऑफिस में एयर प्यूरिफाइंग प्लांट्स जैसे एलोवेरा और स्पाइडर लगाएं।