
Also Read
दिल्ली में पटाखे छोड़े जाने व अन्य कारकों के कारण दिवाली की देर रात तीन बजे हवा की गुणवत्ता (Delhi Air Pollution) सबसे खराब रही। सोमवार शाम तक हालांकि इसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला। अमेरिकी दूतावास द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम 2.5 कुल 255 अंकों के साथ 'काफी अस्वस्थ' श्रेणी में पाया गया। (Delhi Air Pollution)
अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी के अनुसार, 201 और 300 के बीच रहने वाला एक्यूआई एक स्वास्थ्य चेतावनी है, जिसका मतलब है कि इसकी वजह से हर किसी के स्वास्थ्य पर काफी गंभीर असर पड़ सकता है।
दिवाली की रात दिल्ली और आसपास के इलाकों में पटाखे चलने के बाद एक्यूआई का स्तर बढ़ना शुरू हो गया था, मगर सोमवार शाम तक इसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता रात 11 बजे के बाद खतरनाक श्रेणी में प्रवेश कर गई। रविवार की रात को एक्यूआई 359 के स्तर को छू गया। यह सुबह तीन बजे 447 के शिखर को छू गया। इसके बाद इसका स्तर नीचे आया लेकिन फिर भी सोमवार की शाम को वायु की गुणवत्ता 'बहुत अस्वस्थ' श्रेणी में थी।
खतरनाक स्तर 300 और 500 की गिनती के बीच है।
अमेरिकी दूतावास की सलाह के अनुसार यह खतरनाक स्तर हृदय या फेफड़ों की बीमारी के गंभीरता के साथ ही अन्य कई खतरों का कारण बन सकता है।
इसके अलावा यह कार्डियोपल्मोनरी बीमारी वाले व्यक्तियों में समय से पहले मृत्यु और सामान्य आबादी के साथ बुजुर्गो में सांस से संबंधित गंभीर जोखिम होने का कारण बनता है। (Delhi Air Pollution)
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस दिवाली कम पटाखे फोड़ने के लिए लोगों की सराहना की और कहा कि दिवाली पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर पांच साल में सबसे कम रहा है। केजरीवाल ने कहा, "दिवाली पर प्रदूषण कम हुआ है और यह पिछले पांच सालों में सबसे कम है। लेकिन, हमारा लक्ष्य इसे खत्म करना है।"
दिल्ली ने फिर कर दिखाया
मैं मानता हूँ कि प्रदूषण अभी भी ज़्यादा है, इसे अभी बहुत कम करना है। लेकिन दिल्ली वालों के पिछले कुछ वर्षों के प्रयास से यह काफ़ी कम हुआ है। मुझे मेरे दिल्ली परिवार पर गर्व है।परिवार के सब लोग अगर ठान लें तो असंभव को भी संभव बना देते हैं — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 28, 2019
उन्होंने प्रदूषण को कम करने के प्रयासों के लिए लोगों की सराहना की।
दिवाली के दौरान राज्य सरकार द्वारा आयोजित लेजर शो के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दिखाई है और सरकार अगले साल और अधिक स्थानों पर इसे आयोजित करने की योजना बना रही है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर) के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली की हवा में पीएम-10 (पार्टिकुलेट मैटर) गंभीर श्रेणी में 476 अंकों पर था।