
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Delhi Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में पल-पल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से दिल्ली वासियों को प्रदूषण से मामूली सी राहत मिली है। आज यानी बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को दिल्ली की आबोहवा बहुत खराब' श्रेणी में थी। राजधानी में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहता है। आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
दिल्ली के एक्यूआई में एक बार फिर से सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज आज सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। इससे पहले यह मंगलवार को 396 दर्ज किया गया था और सोमवार को 281 दर्ज किया गया था।
दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दो दिन बाद मौसम करवट लेगा और घना कोहरा छाया रहने वाला है। ऐसे में, दिल्ली मौसम केंद्र ने 28 और 29 नवंबर का येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदूषण के चलते सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया गया है। अब यहां 12वीं तक की कक्षाएं 'हाइब्रिड मोड' में चलाने का निर्देश जारी किया गया है। सीएक्यूएम ने राज्य सरकारों को यह निर्देश दिया कि 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक संस्थान की कक्षाएं ‘हाइब्रिड मोड’ में चलाई जाए। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एनसीआर जिलों पर भी यही निर्देश जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में 27 नवंबर को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, आज बुधवार को मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, नागपत्तनम, चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट और कुड्डालोर जिलों में कुछ हिस्सों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने कुड्डालोर और मयिलादुथुराई सहित कुछ क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है।