बीते दो दिनों के बाद थोड़ी सुधरी दिल्ली की हवा

देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता (Delhi Air) सूचाकांक (एक्यूआई) 404 के साथ शनिवार की सुबह को प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है। स्थानीय वायु (Delhi Air) के चलने के कारण प्रदूषण का स्तर गिरा है। शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर 528 से भी अधिक था।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : November 17, 2019 11:39 AM IST

देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता (Delhi Air) सूचाकांक (एक्यूआई) 404 के साथ शनिवार की सुबह को प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है। स्थानीय वायु (Delhi Air) के चलने के कारण प्रदूषण का स्तर गिरा है। शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर 528 से भी अधिक था।

सफर इंडिया के अनुसार, सुधार के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कारक काम कर रहे हैं। इसमें पहला कारक यह है कि आगामी तीन दिनों के लिए स्थानीय दिल्ली की हवाकी गति में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है।

इससे वेंटिलेशन बढ़ेगा और हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है। वहीं दूसरा कारक है कि पराली के धुएं को लाने वाली वायु की दिशा अब उत्तर की ओर हैं, जिससे उसका धुआं राजधानी की ओर नहीं आएगा।

पूवार्नुमान में कहा गया है कि हल्की बारिश होने की स्थिति में सुधार हुआ है और रविवार तक हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली शुक्रवार को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source