... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 22, 2018 11:16 AM IST
शरीर में ब्रेन सबसे महत्वपूर्ण अंग है। हमारा दिमाग हमें इन्सट्रक्शन देने का कार्य करता है, क्योंकि मस्तिष्क के द्वारा ही शरीर के विभिन्न अंगो के कार्यों का नियंत्रण एवं नियमन होता है। अतः मस्तिष्क को शरीर का मालिक अंग भी कहते हैं। इसका मुख्य कार्य ज्ञान, बुद्धि, तर्कशक्ति, स्मरण, विचार निर्णय, व्यक्तित्व आदि का नियंत्रण करना है। लेकिन अगर दिमाग ही ठीक तरह से कार्य करना बंद कर देगा, तो इससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि डिहाइड्रेशन हमारे ब्रेन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ये मानव मस्तिष्क के आकार को बदलने के साथ-साथ उसके कार्य करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।
जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा की गई स्टडी के अनुसार, जब डिहाइड्रेशन हमारे मस्तिष्क को अपनी चपेट में लेता है, तब ये ब्रेन में सूजन लाने के साथ-साथ इसके संकेत तंत्रिका में तेजी लाकर दिमाग के कार्य करने के लय में बदलाव ला सकता है ।
जब कोई व्यक्ति एक्सरसाइज करने के बाद पानी का सेवन करता है, तब मानव मस्तिष्क का एक पार्ट जो तरल पदार्थ से भरा होता है, वह उसमें कुछ वक्त के लिए हल्की सिकुड़न लाता है, परन्तु डिहाइड्रेशन के दौरान इस सिकुड़न की स्थिति में बहुत ज्यादा विस्तार होता है जो नुकसानदायक है।
स्टडी में ये बात भी सामने आई की दिमाग का एक ऐसा भाग जो कार्य को अंजाम देने का काम करते हैं, वो पहले से ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और कई पार्ट्स तो कार्य ही नहीं कर रहे होते हैं।
यह अध्ययन फिजियोलॉजिकल रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.