Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन C की कमी से बुज़ुर्गों को हो सकती हैं ये 4 हेल्थ प्रॉब्लम्स, स्टडी में खुलासा

Elderly Health: एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन सी (Vitamin C) की कमी का इलाज भी मुश्किल हो सकता है क्योकिं, इसके लक्षणों को लेकर मरीज अक्सर कन्फ्यूज्ड रहते हैं।

विटामिन C की कमी से बुज़ुर्गों को हो सकती हैं ये 4 हेल्थ प्रॉब्लम्स, स्टडी में खुलासा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 9, 2024 3:43 AM IST

Vitamin C Deficiency Health Hazards: विटामिन सी इम्यूनिटी से लेकर स्किन की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, यह ऐसा विटामिन है जो शरीर में स्टोर नहीं किया जा सकता। पानी में आसानी से घुल जाने वाला विटामिन सी शरीर  में रूक नहीं सकता। इसीलिए, अगर रोजाना विटामिन सी की सही खुराक ना मिले तो इससे शरीर में विटामिन सी का लेवल कम होने लगता है, जिसके इफेक्ट्स भी गम्भीर हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आयी कि शरीर में विटामिन सी का स्तर कम हो जाने से असामान्य तरीके की ब्लीडिंग, कमजोरी और  थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बुजुर्गों में अधिक होता है।

कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया कि, स्कर्वी (Scurvy Disease) या विटामिन सी की कमी (Vitamin C Deficiency) एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है। कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं ने डॉक्टरों को सलाह दी है कि, वे असामान्य तरीके के रक्तस्राव और अन्य लक्षणों वाले मरीजों पर खासतौर पर ध्यान दें।

विटामिन सी (Vitamin C) कम होते ही बढ़ सकती हैं ये प्रॉब्लम्स

एक बुजुर्ग महिला में विटामिन सी की कमी के लक्षण(Symptoms of vitamin c deficiency) देखे गए। इस महिला को डाउनटाउन टोरंटो अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था। इस महिला को इससे पहले भी कुछ क्रोनिक हेल्थ प्रॉब्लम्स हो रही थीं। महिला में ये लक्षण दिखायी दिए-

Also Read

More News

  • पैर में दर्द
  • कमजोरी
  • स्किन पर घाव
  • त्वचा का रंग बदलना

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि, विटामिन सी कम हो जाने की वजह से महिला के लिए रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम करना जैसे, कूकिंग, बाजार से ग्रॉसरी खरीदने और अन्य एक्टिविटीज में भी मुश्किल हो रही थी।

इस वजह से इलाज में आ सकती है अड़चन

माउंट सिनाई हॉस्पिटल और टोरंटो यूनिवर्सिटी की डॉ. सारा एंजेलहार्ट ने इस बारे में कहा कि, "विटामिन सी की कमी का इलाज अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है,  क्योंकि इसके लक्षण अक्सर साफ-साफ दिखायी नहीं देते और ये लक्षण आम समस्याओं से मिलते-जुलते हैं। इसमें दिखायी देने वाली थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी परेशानियां अन्य बीमारियों से भी जुड़ी हुई हैं इसीलिए, अक्सर लोगों को विटामिन सी की कमी का अंदाजा लगने में समय लग सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टरों ने बताया, "डॉक्टरों को बच्चों और बुजुर्गों के चेकअप करते समय उनमें विटामिन सी की डेफिशिएंसी के खतरे (risk of vitamin c deficiency) को लेकर सजग और सतर्क रहना चाहिए। ताकि, समय पर इसके नुकसान और प्रभावों को समझा जा सके"