
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 15, 2022 9:37 AM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान दीपिका की तबीयत अचानक से खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ अपनी अपकमिंग साइंस फिक्शन फिल्म Project K की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद गई थी और वहां पर शूटिंग करने के दौरान उन्हें अचानक से घबराहट महसूस हुई और उन्हें हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हालांकि, अभी दीपिका पादुकोण या प्रोजेक्ट के की टीम से उनकी तबीयत के बारे में कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन खबर आ रही हैं कि वे अब ठीक हैं और मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।
जब शूटिंग के दौरान अस्वस्थ महसूस होने के बाद दीपिका को अस्पताल ले जाया गया, तो वहां पर उनके टेस्ट किए गए। टेस्ट के दौरान पता चला कि उनके दिल की धड़कन किसी कारण से तेज हो गई थी और इस कारण से उन्हें घबराहट व अस्वस्थ महसूस हो रहा था। इलाज के दौरान उन्हें अच्छा महसूस हुआ तो वे फिर से फिल्म के सेट पर पहुंच गईं।
View this post on Instagram
दिल की धड़कन सामान्य से थोड़ी तेज हो जाना कई बार शरीर के किसी सामान्य बदलाव के कारण होता है। उदाहरण के लिए शारीरिक मेहनत करना, बुखार और अचानक से मानसिक बदलाव (जैसे पैनिक) आदि भी हृदय की धड़कन को तेज कर सकते हैं। हालांकि, अगर दिल की धड़कन बहुत ही तेज बढ़ी हुई है, तो यह टेकिकार्डिया का संकेत देता है, जिसका जल्द से जल्द इलाज शुरू करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा कुछ प्रकार की दवाएं भी हैं, जो दिल की धड़कन को बढ़ा सकती हैं और शराब का अधिक सेवन भी इसका कारण बन सकता है।