दीपिका पादुकोण को ''मेंटल हेल्थ अवेयरनेस'' के लिए मिला पुरस्कार

दीपिका (Deepika Padukone) ने कहा, "मैं इस साल क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। तनाव, (Stress) चिंता, अवसाद (Depression) और मानसिक बीमारियों (Mental diseases) के अन्य रूपों का अनुभव कर रहे दुनियाभर के लाखों लोगों को मैं यह पुरस्कार समर्पित करना चाहती हूं।"

WrittenBy

Written By: IANS | Published : December 14, 2019 11:13 AM IST

मेंटल हेल्थ अवेयरनेस (मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता या Mental Health Awareness) के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को 26वें एनुअल क्रिस्टल अवार्ड से नवाजा गया। वह दावोस 2020 विजेताओं की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं। पुरस्कार पाकर सम्मान महसूस करते हुए दीपिका ने कहा, "इस बीमारी से 30 करोड़ से अधिक लोग पीड़ित हैं। डिप्रेशन (अवसाद) आज खराब स्वास्थ और दुनिया में मानसिक विकलांगता का कारण है। वैश्कि रूप से कई बीमारियों का कारण भी यही है।"

उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि अब पहले से कहीं अधिक, हमें आक्रामक तरीके से पता करने की जरूरत है कि एक अदृश्य और अनदेखी स्वास्थ्य और सामाजिक बोझ क्या है।"

दीपिका (Deepika Padukone) ने कहा, "मैं इस साल क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। तनाव, (Stress) चिंता, अवसाद (Depression) और मानसिक बीमारियों (Mental diseases) के अन्य रूपों का अनुभव कर रहे दुनियाभर के लाखों लोगों को मैं यह पुरस्कार समर्पित करना चाहती हूं।"

लेटेस्ट वीडियो में दीपिका पादुकोण को देखें पाइलेट्स सेशन करते, फिट रहने के लिए जिम में करती हैं कड़ी मेहनत

दीपिका पादुकोण ही नहीं, ये सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source