... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 26, 2018 4:15 PM IST
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण का कहना है कि महिलाओं को अगर लगता है कि वे उस मेहनताने के योग्य हैं, तो उन्हें वह मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए। यहां 'टाइम 100' उत्सव में शामिल होने आईं अभिनेत्री मंगलवार रात टाइम पत्रिका से महिलाओं में बेहतर मेहनताना मांगने का आत्मविश्वास होने की जरूरत पर बात कर रही थीं।
दीपिका ने कहा, "आपको ऐसा एहसास हो सकता है कि क्या मैं हद पार कर रही हूं, क्या मैं इसके लायक हूं? लेकिन अगर आपको लगता है कि आप इसके लायक हैं तो आप यही कीजिए।"
दीपिका टाइम द्वारा विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं। इसमें उनके साथ निकोल किडमैन, गाल गडोत, ग्रेटा गार्विग और लेना वैथ भी हैं।
उन्होंने कहा, "कई वर्षो तक हमें यह सोचने दिया गया कि हमें इस कम मेहनताने से सहमत रहना चाहिए और कभी-कभी बाद में थोड़ा और देने के वादे किए गए। लेकिन मुझे लगता है कि आपको उतना मिलना चाहिए, जितना आप सोचते हैं कि आपको मिलना चाहिए। इसके लिए लड़ना सही है, और शुरुआत में हमें असहज महसूस करना सही है, क्योंकि लंबे समय तक हम ऐसा ही महसूस करते आए हैं।"
दीपिका ने उत्सव में रेड कार्पेट पर नमस्ते बोलकर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने डिप्रेशन से अपने संघर्ष के बारे में भी बात की।
दीपिका मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काम करने वाले 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' को भी संचालित करती हैं।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock.