डिप्रेशन की शिकार रह चुकी दीपिका पादुकोण को मिला क्रिस्टल अवॉर्ड, जानें कारण और महत्व

डिप्रेशन जैसी बीमारी को दीपिका पादुकोण ने हराया ही नहीं इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती रहती हैं. दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 21, 2020 1:17 PM IST

मानसिक बीमारी और डिप्रेशन का खतरा बढ़ता जा रहा है. हाल के कुछ शोध बताते हैं कि भारत जैसे देश में हर सातवां इंसान मानसिक रोग का शिकार है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मेंटल डिसार्डर पर लोग बात बहुत कम करते हैं. दीपिका पादुकोण डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं. मानसिक बीमारियों के प्रति दीपिका पादुकोण ने लोगों का मिथक तोड़ते हुए इसके बारे में बात करना शुरु किया था. दीपिका पादुकोण के मानसिक बीमारियों के प्रति चलने वाले अभियान के लिए इकनॉमकि फॉरम ने क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मामित किया है.

इकनॉमिक फॉरम के 26 वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण को क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. दीपिका पादुकोण को यह अवार्ड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के क्षेत्र में किये गये कार्य के लिए दिया गया है. दीपिका पादुकोण का फिटनेस वर्कआउट और डाइट प्लान सीक्रेट भी जान लें.

क्यों मिला दीपिका को क्रिस्टल अवॉर्ड

दीपिका पादुकोण डिप्रेशन जैसे मानसिक रोग से लड़ चुकी हैं. डिप्रेशन की बीमारी से लड़ने और मानसिक रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए दीपिका पादुकोण नें 2015 में द लाइव लव लाफ फाउंडेशन भी बनाया. यह फाउंडेशन मानसिक रोग और मेंटल डिसॉर्डर से ग्रस्त लोगों के लिए काम करता है. दीपिका पादुकोण के फिटनेस के साथ जानें खूबसूरती का राज.

डिप्रेशन पर दीपिका पादुकोण का अनुभव 

मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मिले अवार्ड को स्वीकार करने के बाद कहा कि इस बीमारी की पहचान उनकी मां ने सबसे पहले की थी और उन्होंने मुझे इससे लड़ने के लिए सक्षम भी बनाया. दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन या अन्य मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है और इससे घबरान की जरूरत नहीं है. इन बीमारियों से लड़ा जा सकता है.

दीपिका पादुकोण ही नहीं, ये सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार.

सारा अली खान ब्यूटी एंड मेकअप टिप्स.

सोफी चौधरी जैसा फिगर साइज पाने के लिए जानें उनके फिटनेस वर्कआउट सीक्रेट, देखें विडियो.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source