जानें कैसे रखती हैं दीपिका पादुकोण खुद को फिट और खूबसूरत

हेल्दी बॉडी और फिटनेस दीपिका की पहचान बन गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 18, 2018 2:28 PM IST

बॉलीवुड की रानी दीपिका पादुकोण ने दर्शकों और अपने फैंस को अपनी फिट और टोन्ड बॉडी से आकर्षित किया है। दीपिका को उनके फैंस बेमिसाल अभिनय और सुंदरता के अलावा आत्मविश्वास से भरपूर और एक गंभीर महिला के रुप में भी देखते हैं जो अपनी ज़िंदगी और अपने करियर से जुड़े गंभीर और चुनौतिपूर्ण फैसले लेने से भी नहीं घबराती। इंडस्ट्री की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली दीपिका एक फिटनेस आइकन और बहुत से लोग उनकी तरह फिट बनना चाहते हैं। लेकिन अपनी फिटनेस के लिए दीपिका काफी मेहनत करती हैं।

दीपिका अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और इसीलिए अपनी डायट और वर्कआउट रूटीन के बीच तालमेल बिठाए रखने की पूरी कोशिश करती हैं। वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने में भरोसा करती हैं और हमन पता किया कि दीपिका कैसे रखती हैं अपनी बॉडी को शेप में-

https://www.instagram.com/p/BlFsup8Bxz1/

हेल्दी बॉडी और फिटनेस दीपिका की पहचान बन गया है। इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फिटनेस तस्वीरें पोस्ट करने वाली यह अभिनेत्री स्वस्थ जीवन जीने में विश्वास करती है। आप यहां नीचे दी गयी पोस्ट में देख सकते हैं कि किस तरह दीपिका शीर्षासन या हेडस्टैंड का अभ्यास कर रही हैं।

हेडस्टैंड या शीर्षासन आपके पूरे शरीर को फिट बनाने में मदद कर सकता है। यह आपको फोकस और एकाग्रता बढडाने में भी मदद कर सकता है, जिसके कारण आप अपनी ज़िंदगी और काम से जुड़ी गतिविधियों को बेहतर और आसान तरीके से कर पाते हैं। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन या रक्त के संचार को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। साथ ही शीर्षासन आपकी बाहों और कंधों को मजबूत बनाता है। यह आपको तनाव से राहत पाने और दिमाग को शांत रखने में भी मदद कर सकता है। यह शक्तिशाली आसन आपके पाचन अंगों में भी रक्त प्रवाह को सुधारता है जिसके कारण आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां कम हो जाती हैं। इन सबके अलावा, शीर्षासन के नियमित अभ्यास से आफको दीपिका पादुकोण जैसी स्ट्रॉन्ग बॉडी कोर पाने में आसानी में मदद होगी।

तो बस सोचना किस बात का है अगर दीपिका पादुकोण की फिटनेस आपको प्रेरित करती है तो अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा एक्टिव और हेल्दी बनाइए। थोड़ी मेहनत कीजिए और आपकी फिटनेस में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.