Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार हुआ कोविड पॉजिटिव, होम क्वांरटाइन में है अभिनेत्री,हॉस्पिटल में भर्ती हैं प्रकाश पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कोविड संक्रमित हो गयी हैं। वहीं, उनका पूरा परिवार भी इस वायरस से संक्रमित है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश पादुकोण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Deepika Padukone Corona Positive)

दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार हुआ कोविड पॉजिटिव, होम क्वांरटाइन में है अभिनेत्री,हॉस्पिटल में भर्ती हैं प्रकाश पादुकोण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 5, 2021 9:01 AM IST

Deepika Padukone Corona Positive: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कोविड पॉजिटिव पायी गयी हैं। मंगलवार शाम को इस ख़बर की पुष्टि की गयी कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। वहीं, उनके पिता और भारत के पूर्व बैंडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण भी कोविड पॉजिटिव हैं। उनको बेंगलुरू के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। । आईआईएफए वेबसाइट ने मंगलवार को एक ट्वीट में बताया कि दीपिका पादुकोण कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं। ट्वीट में उनके जल्द ठीक होने के लिए भी दुआएं की गई हैं। (Deepika Padukone Corona Positive in Hindi)

प्रकाश पादुकोण अस्पताल में भर्ती

बता दें कि, दीपिका फिलहाल अपने परिवार के साथ बैंगलुरु में हैं। इससे पहले मंगलवार को उनके पिता बैडमिंटन स्टार रहे प्रकाश पादुकोण को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस खबर की पुष्टि करते हुए, मनोरंजन उद्योग के ट्रैकर रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। रमेश ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। अभिनेत्री की मां उज्वला पादुकोण (Ujjwala Padukone) और छोटी बहन अनीशा (Anisha) भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। (Deepika Padukone Corona Positive)

दीपिका के पास अगले महीनों में कई हाई-प्रोफाइल फिल्में हैं। वह 83 में पति रनवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी, जो 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की गाथा को दशार्ती है। इसमें रनवीर टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका ने कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभाया है।

Also Read

More News

वह अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा शकुन बत्रा की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी उन्हें एक खास भूमिका में देखा जाएगा। हालांकि फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। दीपिका बिग बी के साथ द इंटर्न, जबकि ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में काम करती दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक, वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म पठान में भी नजर आएंगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस, एकेके/एसजीके)