रणवीर ने कहा, "लकी हूं कि दीपिका मेरे साथ हैं।"

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक अच्छे कपल के तौर पर पहचान बनायी है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 19, 2018 11:10 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक कलाकार के तौर पर पसंद करते हैं और वह भाग्यशाली हैं कि उनके जीवन में दीपिका हैं। रणवीर न्यूज18राइजिंग इंडिया सम्मिट में पहुंचे थे, जहां उनसे दीपिका के साथ उनके संबंधों और शादी की योजना के बारे में पूछा गया।

सवाल को टाल-मटोल करते हुए रणवीर ने कहा, "यह आपसी प्रशंसा का रिश्ता है..मैं उन्हें एक कलाकार के तौर पर बेहद ऊंचे दर्जे पर रखता हूं और वह नहीं करतीं।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अद्भुत हैं और कलाकार के तौर पर उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

रणवीर ने कहा कि दीपिका ने उन्हें एक पूर्ण इंसान बनने में मदद की है और वह उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।

स्रोत्र: IANS Hindi.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source