
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 17, 2018 8:20 PM IST
Unfortunately, this combination can cause gastrointestinal and physical discomfort, pain and diarrhoea. So instead, parents should proffer their kids nutritious meals and drinks.
बिहार के कटिहार जिले के फलका प्रखंड के एक गांव में डायरिया से पीड़ित तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच-छह बच्चे अभी भी पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस सूचना के बाद गांव में चिकित्सकों की विशेष टीम भेजी गई है। कटिहार के सिविल सर्जन मुर्तुजा अली ने सोमवार को बताया कि सलेहपुर गांव में डायरिया से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच से छह बच्चे अभी भी इस रोग से पीड़ित हैं। मृतकों में बिशन कुमार (3), कृष्ण कुमार (5) और चंचला कुमारी (10) शामिल हैं। सभी मृतक सलेहपुर गांव के महादलित टोला के गणेश ऋषि के घर से हैं।
इन शारीरिक लक्षणों को करेंगे इग्नोर, तो हो सकते हैं कैंसर के शिकार
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गांव में डायरिया से पीड़ित छह-सात बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसमें से तीन बच्चों की मौत हो गई और अन्य को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
सिवल सर्जन ने बताया कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी गई है तथा गांव में डीडीटी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में सिवल सर्जन ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गांव के कई घरों में डायरिया से पीड़ित बच्चों के घर गए।
हाथों-पैरों में झुनझुनी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे करेंगे इसका समाधान
बच्चों के यदि डायरिया यानी दस्त की समस्या होने पर शरीर के अंदर पानी और नमक दोनों ही खत्म हो जाता है। बच्चों को डायरिया होने पर पेरेंट्स अक्सर परेशान हो जाते हैं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं। इन आसान से तरीकों ट्राई करके देखिए, बच्चों की यह समस्या मिनटों में दूर हो जाएगी।
डायरिया के कारण
- लंबे समय तक बच्चे को एंटीबायोटिक्स देने से डायरिया हो सकता है।
- मां के दूध में पौष्टिकता की कमी।
- पेट में गर्मी हो जाना।
- दांत निकालते समय।
- दूषित या गलत खानपान।
- पानी का साफ न होना।
खाना खाते ही आप भी करते हैं ये 4 काम, बिगड़ सकती है सेहत
डायरिया के घरेलू उपचार
- बच्चे को डायरिया हो तो उसे एक गिलास पानी में 2 चम्मच शक्कर, चुटकी भर नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पिलाएं। आराम मिलेगा। शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
- सौंफ के चूर्ण को पानी में भिगोएं और इसमें बेलगिरी मिलाकर बच्चे को पिलाएं। लाभ होगा।
- कच्चे नारियल का पानी पिलाने से भी लाभ होगा। इससे उन्हें जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और डायरिया से राहत भी मिलेगी।
- अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। फिर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर बच्चे को दिन में 3-4 बार चाटने को दें। डायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।
आंखें रहती हैं थकी-थकी, तो काम आएंगे ये व्यायाम
- अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसे दाल का पानी, चावल का मांड, दही केला, हल्की चाय व हल्का पाचक भोजन दें।
- 2-3 ग्राम बेलफल का पेस्ट बना लें। गूदे को दिन में 2-3 बार बच्चे को खिलाएं। जायफल के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ दिन में 2-3 बार दें। इससे भी बच्चे को काफी फायदे मिलेगा।
- एक मुट्ठी चावल के पाउडर को पानी में मिलाकर कम से कम 10 मिनट पकाएं। इसमें हल्का नमक और बाद में कम से कम एक लीटर पानी मिलाकर पतला कर लें। अब इसे बच्चे को पिलाएं। पेट दर्द और दस्त से छुटाकार मिलेगा।
(इनपुट: आईएएनएस से)