... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 11, 2020 2:39 PM IST
कोरोनावायरस की तरह ही जानलेवा साबित हो सकती है ये बीमारी
Unknown Pneumonia : चीन के वुहान शहर से जन्मा कोरोनावायरस इस वक्त पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले चुका है। वहीं, अब एक और बुरी खबर चीन से आ रही है। दरअसल, चीन के कजाखिस्तान में अब ‘अज्ञात निमोनिया’ के फैलने का खतरा काफी (Unknown Pneumonia) ज्यादा बढ़ गया है। इस बात की सूचना चीन ने कजाखिस्तान में रहने वाले स्थानीय नागरिकों को दी है।
चीन द्वारा ‘अज्ञात निमोनिया’ के प्रति सतर्क (Unknown Pneumonia) किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह कोरोनावायरस के संक्रमण से कहीं अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।
कजाखिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर अपना एक बयान जारी करते हुए कहा है कि कजाखिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष अबतक 1,772 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें जून महीने में 628 लोग मारे गए हैं।
बयान में कहा गया है कि मरने वाले लोगों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार को सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने दूतावास के बयान के हवाले से कहा, "कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है।"
दूतावास ने कहा, "कजाखिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19 से जुड़ी तो नहीं हैं।"
इसे लेकर कुछ चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। कजाखिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है। दूतावास कजाखिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को इस बीमारी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
रिपोर्ट में कजाखिस्तान के मीडिया में आई खबरों का जिक्र किया गया है। कजाखिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था, "निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है।"