
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 22, 2020 6:13 PM IST
Test for Covid-19: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने सोमवार को एक दिन में 9,33,185 नमूनों का परीक्षण (Sample testing) किया, जिसके बाद अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 6,53,25,779 हो चुकी है। अब तक देश में कम टेस्टिंग होने के कारण कोरोना संक्रमित लोगों का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पा रहा था, पर अब टेस्ट करने की प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। इधर, कोरोना की जांच करने के लिए एक ऐसे टेस्ट स्ट्रिप को तैयार किया गया है, जो 30 मिनट के अंदर ही बता देगी कि आप करोना पॉजिटिव हैं या निगेटिव।
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इस कोरोना टेस्ट (Covid-19 Test in hindi) की बेहतरीन और जल्दी रिपोर्ट पाने के लिए सस्ते पेपर बेस्ड टेस्ट स्ट्रिप को मंजूरी दी है। यह टेस्ट स्ट्रिप सिर्फ 30 मिनट के अंदर ही रिजल्ट बता देगी। इसे टाटा ग्रुप की सीएसआईआर ने तैयार किया है। इस स्ट्रिप पेपर का नाम Feluda Paper Strip Test for coronavirus रखा गया है।
फेलुडा (Feluda) विश्व में ऐसा पहला टेस्ट (Test for Covid-19) करने का तरीका है, जो कोविड-19 को पहचानने के लिए कैस9 (Cas9) प्रोटीन का यूज करता है। यह जिस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, उसे सीआरआईएसपीआई जीन-एडिटिंग कहते हैं। वर्तमान में आरटी-पीसीआर (RT-PCR) से टेस्ट किया जाता है। फेलुडा में आरटी-पीसीआर की तुलना में टेस्ट प्रक्रिया में कम समय लगता है। पेपप बेस्ड टेस्ट स्ट्रिप कोरोनावायरस की पहचान करने में 96 प्रतिशत सेंसेटिव और 98 फीसदी खरा और विशिष्ट साबित हुआ है।
यह फेलुडा पेपर स्ट्रिप टेस्ट देखने में बिल्कुल प्रेग्नेंसी टेस्ट किट जैसी लगती है। इस टेस्टिंग स्ट्रिप में कैस9 प्रोटीन को बारकोड किया गया है। इसके जरिए ही कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के जेनेटिक मैटीरियल में कोरोनावायरस (coronavirus) सीक्वेंस का पता लगाया जाता है। इस पेपर स्ट्रिप में दो लाइंस हैं। इस पर कैस9 कोरोनावायरस कॉम्प्लेक्स को डाला जाता है। ये दो लाइंस ही दर्शाती हैं कि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं। कोरोना पॉजिटिव होने पर स्ट्रिप की लाइंस का रंग बदल जाएगा, बिल्कुल प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह।
हालांकि, अच्छी खबर ये है कि दैनिक मामलों में थोड़ी कमी देखी गई है। पिछले सप्ताह से कम से कम 20 हजार की कमी के साथ देश ने अब एक दिन में 75,083 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 55 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में 9,75,861 सक्रिय मामले हैं और 44,97,867 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,053 रोगियों की मृत्यु के बाद मरने वालों की कुल संख्या 88,935 हो गई है। देश में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 55,62,663 हो गई है। वहीं, रिकवरी दर 80.86 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत हो गई है।
कोरोनावायरस से बचाएंगे ये कलरफुल मास्क, आईआईटी-कानपुर ने किया तैयार