
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 27, 2021 8:44 AM IST
Covaxin for Children below 18years : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देश में जल्द ही 15-18 आयुवर्ग के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) की इस घोषणा के अनुसार, 3 जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। वहीं इससे कुछ समय पहले ही हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कम्पनी भारत बायोटेक के कोवैक्सीन ( Covaxin) को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए इमरजेंसी उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार, फार्मा कम्पनी ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को 12-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के क्लिनिकल टेस्ट से जुड़ा डेटा प्रस्तुत किया था। (Covaxin for Children below 18years In Hindi)
देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संकट के बीच वैक्सीन को मिली इस मंजूरी को उम्मीद के साथ देखा जा रहा है। भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने पहले कहा था कि सीडीएससीओ और विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा डेटा की समीक्षा की गई थी और अपनी सकारात्मक सिफारिशें प्रदान की हैं। कोवैक्सीन भारत में बच्चों के लिए उपयोगी दूसरा स्वीकृत टीका है। इससे पहले जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली डीएनए वैक्सीनको 12 साल से अधिक उम्र के वयस्कों और बच्चों पर इस्तेमाल करने की अनुमति थी।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में ओमिक्रोन संक्रमण के मामलों की संख्या अब 415 हो गई है। हालांकि, इन सभी ओमिक्रोन पॉजिटिव मामलों में से 115 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अब तक देश के कुल 17 राज्यों ने अपने क्षेत्र मेंओमिक्रोन संक्रमण मामले मिलने की पुष्टि की है।
वहीं, भारत में शनिवार को 24 घंटे के भीतर 7,189 नए कोविड मामले दर्ज किए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक ही समय में कुल 387 मौतें भी हुई हैं। 358 नई मौतों के साथ, मरने वालों की कुल संख्या 4,79,520 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में 66,09,113 वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह 7 बजे तक 141 करोड़ से अधिक हो गया है।
(आईएएनएस)