
... Read More
फर्स्ट डेट पर जाने से पहले किन बातों का रखें ख्याल, जानें यहां...
क्या आप पहली बार डेट (First Date Tips) पर जा रहे हैं? यदि हां, तो एक्साइटेड भी होंगे और अंदर ही अंदर थोड़ा घबराए भी होंगे। अक्सर पहली बार डेट पर जाते समय लोगों को समझ नहीं आता कि क्या बातें करनी चाहिए। कुछ लोग उल्टे-सीधे सवाल करके बनती हुई बात को बिगाड़ लेते हैं। बेहतर है कि आप अपने दोस्तों से राय ले लें। फिर भी कुछ नहीं समझ आ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। डेट पर जाने वाले हैं, तो नीचे बताई गई बातों को जरूर ध्यान में रखें, ताकि आप जिसे डेट करने जा रहे हैं, उसे बुरा भी न लगे और आपका यह डेट (Dating tips) सफल भी रहे। इससे आपकी दोस्ती बढ़ने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
1. आप जिसके साथ डेट पर जा रहे हैं, उसका हाल ही में किसी से ब्रेकअप हुआ है, तो इस बाते में कोई भी सवाल न करें। ऐसा करना न सिर्फ पहली डेट के लिए जरूरी है, बल्कि हमेशा के लिए। आपके इस सवाल से हो सकता है, उसे दुख पहुंचे। उसकी कोई पुरानी दुखभरी बातें ताजा हो जाएं। इससे आपका रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। यदि वह खुद से ही इस बारे में चर्चा करती है, तो फिर ठीक है।
Healthy Relationship : एक साथ रहकर भी नहीं होती है आपस में बात, यूं करें ”कम्युनिकेशन गैप” दूर
2. अपनी डेट (Dating tips) से उसके पसंद-नापसंद के बारे में पूछें। घूमने-फिरने की बातें करें। घूमने-फिरने में उसकी रुचि का पता चलता है। उसे कैसी जगहों पर घूमना पसंद है, जानने की कोशिश करें। यदि वह किसी खास जगह के बारे में घूमने की इच्छा जताती है, तो आप भी तुरंत हामी भरें कि आपको भी वह जगह बहुत पसंद है।
3. जिससे भी आप पहली डेट (First Date Tips) पर जा रहे हैं, तो सोशल मीडिया जैसे फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल पढ़ लें। उसके दोस्त कौन हैं, उसे क्या पसंद है, इन सबके बारे में जान लें। दोस्तों के बारे में अधिक शंका भरे सवाल करने से बचें। जब वह अपने दोस्तों के बारे में बताना चाहे, तो ही आप बातें करें।
4. उसके परिवार में कौन-कौन हैं, कितने भाई-बहन हैं, इस बारे में पूछ सकते हैं। इससे सामने वाले पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ता है। उसे यह लगेगा कि आप फैमिली को वैल्यू देते हैं। रिश्ते-नाते आदि से संंबंधित नकारात्मक बातें करने से बचें। परिवार के वैल्यूज को आप महत्व देते हैं, यह जताएं।
Healthy Married Life : हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए फॉलो करें ये टिप्स
5. उसकी आगे की पढ़ाई के बारे में भी पूछ सकते हैं। उसे जीवन में क्या बनना है, करियर को कितना महत्व देता\देती है, इस पर भी बातें करना एक हेल्दी रिलेशनशिप को जन्म देने के लिए जरूरी है। इससे आपको वह करियर ओरिएंटेड व्यक्ति समझेगी।