मिलावटी मिठाइयों का सता रहा है डर, तो ऐसे करें असली और नकली की पहचान

त्‍योहारों के मौसम में बढ़ी हुई डिमांड को पूरा करने के लिए बहुत से मिठाई विक्रेता नकली मावा का प्रयोग करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 6, 2018 5:42 PM IST

त्‍योहारों के मौसम में सभी सामान खरीदने की आपाधापी में होते हैं। लोग यह नहीं देखते कि वे क्‍या खरीद रहे हैं, उनका ध्‍यान तो बस इस पर होता है कि कितना लेना है, ताकि कोई भी दोस्‍त-रिश्‍तेदार छूट न जाए। बड़ी हुई डिमांड और इसी आपाधापी का फायदा उठाकर कुछ मिठाई विक्रेता नकली सामग्री से मिठाई तैयार कर देते हैं। त्‍योहार की आपाधापी में इस ओर किसी का ध्‍यान ही नहीं जाता। पर यही नकली मिठाइयां सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होती हैं। यह भी पढ़ेे - अगर नन्‍हें मुन्‍ने हैं साथ , तो दिवाली पर इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

सबसे पहले करें दूध की पहचान

  • सबसे पहले आधा कप दूध ले और उसमें आधा कप पानी डालकर मिला लें। पानी डाल देने के बाद यदि ऐसा करने से झाग बनता है तो तुरत ही समझ जाइये कि आपके लाए हुए दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया है।
  • दूध को गर्म करने पर अगर दूध का रंग पीला हो जाता है तो उसमें सिंथेटिक मात्रा मिलाई गई है।
  • इसके अलावा नकली की पहचान करने का तीसरा नुस्खा बेहद आसान है, जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि दूध असली है मिलावटी। दूध में पानी की कुछ बूंदें मिलाकर उनको उल्टी प्लेट पर गिराएं। अगर निशान पड़ता है तो समझ जाइए कि यह मिलावटी है। यह भी पढ़ें –बचे हुए चावल से बनाएं स्‍वादिष्‍ट रसगुल्ले, ये रही रेसिपी 

ऐसे जानें मावे की शुद्धता

  • सबसे पहले खोए यानी मावे के कुछ भाग को लेकर अपनी उंगलियों पर रगड़ें अगर वह दानेदार लगे तो मतलब उसमें कुछ मिलावट है। यह भी पढ़ें – दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्‍दी आइडिया
  • खोए पर आप यदि फिल्टर आयोडीन डालते हैं और उसका रंग काला पड़ने लगे तो समझ जाइए खोए में कुछ मिला है।
  • खाने पर खोया कड़वा लगे तो भी इसमें मिलावट हो सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source