Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
फ़िल्म अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ का मामला अब और गंभीर हो गया है। इसके चलते ऑनलाइन अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां बहुत से लोग इस 17 वर्षीय अभिनेत्री को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का तर्क है कि ज़ायरा ने फ्लाइट के केबिन क्रू को शिकायत करने या छेड़छ़ाड़ करनेवाले व्यक्ति को शर्मिंदा करने की बजाय ऑनलाइन वीडियो अपलोड करने में ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई।
दरअसल रविवार को यह अभिनेत्री विस्तारा एयरलाइन्स की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट से मुंबई लौट रहीं थीं। उसका आरोप है कि जहाज में उनके पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें ग़लत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की। उस शख्स के पैर का स्नैपशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिसमें उसका पैर अभिनेत्री की सीट के आर्मरेस्ट पर नजर आ रहा है।
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह शख्स उनके कंधे पर अपने पैर रगड़ता रहा और उसने उनकी पीठ और गर्दन पर भी पैर फिराया।
इंस्टाग्राम लाइव चैट पर डाला गया यह वीडियो जम्मू एवं कश्मीर की रहने वाली इस अभिनेत्री ने खुद ही शूट किया है।
वीडियो में बेहद परेशान दिख रही इस लड़की ने कहा, "मैं अभी विमान से उतरी हूं और इस पूरी घटना पर मैं चिल्लाई..ऐसा नहीं होना चाहिए..आपके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए या आपको ऐसा महसूस नहीं कराया जाना चाहिए। यह भयावह है। क्या इस तरह से वे लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे? अगर हम अपनी मदद खुद करने का फैसला नहीं करें तो कोई भी हमारी मदद नहीं करेगा और यह बिल्कुल ग़लत है।"
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के साथ ही दिल्ली और महाराष्ट्र महिला आयोग ने अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी को लेकर रविवार को उनसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले को देखकर वह डर गई हैं।
उन्होंने कहा, "मैं इस मामले की जानकारी ले रही हूं और विस्तारा को नोटिस दे रही हूं और एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महाराष्ट्र के डीसीपी को भी एक कॉपी भेज रही हूं। हम जायरा से कहना चाहते हैं कि हम हर संभव तरीके से उनकी मदद करेंगे।"
तो वहीं इस छेड़छाड़ वाले मामले में ट्विटर पर एक जर्नलिस्ट जागृति शुक्ला ने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद हंगामा मच गया। जागृति ने सोशल मीडिया पर लिखा, जब हम चाहते हैं कि नाबालिगों को एडल्ट्स की तरह मानें तो क्या यह अभिनेत्री (17+) बच्ची हैं? उन्होंने ना तो केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को शिकायत की, ना ही दोषी से बात की, ना ही अपना सीट बदलने का निवेदन किया। हां, इसके बदले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव जाना उचित समझा।
While we want Juveniles to be tried as Adults, #ZairaWasim (17+) is a Kid? She doesn't- Complain to Cabin Crew or Ground Staff,Confront offender,Request to change her seat & instead goes LIVE @instagram when molested?
She's wise enough to Refuse to stand up for #NationalAnthem😉 — Jagrati Shukla (@JagratiShukla29) December 10, 2017
जागृति के इस ट्विट के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर को गुस्सा आ गया और उन्होंने जागृति के ट्विट के जवाब में उसे भला-बुरा कह दिया..
This is disgusting.. this female is a blotch on womankind.. so ashamed and put off. — Sonam Kapoor (@sonamakapoor) December 10, 2017
सोनम कपूर की तरह बहुत से लोगों का कहना है कि अगर महिलाओं को सुरक्षित बनाने की बात करते हैं और जब दंगल फ़िल्म की इस अभिनेत्री जैसी पीड़ित लड़की आगे आकर अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करती है, तो हम उसी को ग़लत साबित करने की कोशिश क्यों करते हैं।
इस मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद आरोपी व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम विकास सचदेव बताया जा रहा है। वहीं नगर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि अगर आरोप साबित होते हैं तो दोषी को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा।
सौजन्य-IANS
चित्रस्रोत- Shutterstock.