रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो यह 1 काम जरूर करें

जो लोग रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, उनके लिए कुछ काम अपनी डेली लाइफ में फॉलो करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 19, 2018 5:54 PM IST

एक्सरसाइज से सेहत बेहतर व स्वस्थ्य रहती है। यह हम सभी जानते हैं लेकिन कुछ लोग काम के दबाव में एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। जो लोग रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, उनके लिए कुछ काम अपनी डेली लाइफ में फॉलो करना चाहिए। ज्यादातर लोग एक्सरसाइज भी नहीं करते और अपनी लाइफ में न तो ज्यादा देर तक पैदल चलते हैं और न ही सीढ़ियों का प्रयोग करते हैं।

अगर आप शहर में रहते हैं और अपने ऑफिस या घर पर लिफ्ट से ऊपर-नीचे आते जाते हैं तो ये काम आज से ही बंद कर दें। आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम ये दो काम जरूर करें जहां तक संभव हो पैदल ही जाएं। ऑफिस या घर पर सीढ़ियों से ऊपर-नीचें जाएं।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज को कब करना चाहिए एक्सरसाइज ?

जी हम सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाने की बात ही कर रहे हैं। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आपके लिए सबसे बेहतर उपाय यह है कि आप सीढ़ियों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। सीढ़ियों से चढ़ना और उतरना सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। अगर आप रोजाना की एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो सीढ़ियों से चढ़ने और उतरने का काम अपनी आदत में डाल लें।

ये भी पढ़ेंः रोजाना एक्सरसाइज के लिए यूं करें खूद को तैयार।

यह ऐसी एक्सरसाइज है जिसके लिए आपको कोई अलग से तैयारी नहीं करनी है। बस आपको घर आते-जाते और ऑफिस में आने-जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना है। सीढ़ियों के उपयोग से आप हमेशा फिट रह सकते हैं। यह एक काम आपको दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है। सीढ़ियों से चढ़ना-उतरना फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ेंः नियमित एक्सरसाइज करने वालों का मेंटल हेल्थ होता है सबसे बेहतर।

सीढ़ियों से उतरना व चढ़ना एक तरह से सम्पूर्ण व्यायाम माना जाता है। यह शरीर के मसल्स से लेकर हार्ट और लंग्स को मजबूत करता है और इंसान को मजबूत और फिट रखता है। तो आज से आप एक आदत अपनी लाइफ में  शामिल करें कि आप लिफ्ट का उपयोग नहीं करेंगे। रोजाना एक्सरसाइज के तौर पर सीढ़ियों का इस्तेमाल ही करना है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source