... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 10, 2022 3:55 PM IST
140 ml चुकंदर का रस रोजाना सुबह पीने से आपका दिल रहेगा हेल्दी! ह्रदय की मांसपेशियों से लेकर सेल्स होती हैं मजबूत
Beetroot Juice for heart in hindi : चुकंदर इस पृथ्वी लोक पर पाई जाने वाली सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक है और इसमें कोई दो राय नहीं। चुकंदर ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना एक गिलास चुकंदर का रस (Beetroot Juice) ह्रदय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का शिकार लोगों के लिए रामबाण उपचार (Beetroot Juice for heart) के रूप में काम कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
मैनचेस्टर स्थित ब्रिटिश कार्डियोवास्कुलर सोसायटी में प्रस्तुत किए गए इस शोध में इस बात का जिक्र है कि रोजाना एक गिलास चुकंदर का रस रक्त वहिकाओं में होने वाली सूजन को कम करने का काम करता है। रक्त वहिकाओं में सूजन ह्रदय समस्याओं से पीड़ित लोगों में बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक होता है।
शोधकर्ताओं ने 114 हेल्दी लोगों पर ये अध्ययन किया, जिसमें से 78 लोगों को स्थायी तौर पर उनकी रक्त वहिकाओं में सूजन बढ़ाने के लिए टायफाइड वैक्सीन दी गई और अन्य को एक क्रीम दी गई, जो उनकी स्किन पर छोटे-छोटे फफोले बनाती थी ताकि सूजन पैदा की जा सके। उसके बाद लोगों को सात दिनों तक सुबह के वक्त रोजाना 140 एमल चुकंदर का जूस पिलाया गया। आधे लोगों ने उच्च नाइट्रेट वाला जूस पिया तो आधे लोगों के जूस में नाइट्रेट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया था।
जिस समूह के लोगों ने नाइट्रेट से भरपूर जूस पिया उन लोगों के खून, पेशाब और लार में नाइट्रेट ऑक्साइड का उच्च स्तर पाया गया। शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि जिन लोगों ने क्रीम के जरिए छोटे-छोटे फफोले बनाए थे और नाइट्रेट से संपन्न जूस पिया उनके फफोले बहुत तेजी से ठीक हो गए। इसके अलावा उनके शरीर के फफोलों से लिए तरल सैंपल में मौजूद सूजन वाली सफेद कोशिकाए तीन दिन बाद अपने आप कम हो गईं।
हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करता है, जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। ये हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर पर एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव डालता है। वे लोग, जो ह्रदय रोग से जूझ रहे हैं उनमें नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल कम पाया जाता है। चुकंदर में नाइट्रेट की संपन्न मात्रा पाई जाती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि नाइट्रिक ऑक्साइड का बढ़ा हुआ लेवल आपको तेजी से ठीक करने में मदद करता है। शोधकर्ता ह्रदय समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर अब क्लीनिकल ट्रायल करने जा रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या हाई नाइट्रेट डाइट भी यही प्रभाव डालती है और उससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।