दादी माँ के नुस्ख़े #1: छाती में कफ बैठ जाने पर क्या करना चाहिए?

आप घरेलु उपचार के द्वारा भी छाती में बैठे कफ संबंंधी समस्या से कुछ हद तक राहत पा सकते हैं ।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : December 26, 2014 1:18 PM IST

हर वर्ष जैसे ही मौसम बदलता है, सर्दी-जुकाम का प्रकोप शुरू हो जाता है। कोई भी इस रोग से अछुता नहीं रह पाता है। सर्दी के दिनों में ठंड से जुकाम होना आम बात है। मगर दुख की बात यह है कि इसके कष्ट को जानने के बावजुद लोग साधारणतः प्रथम अवस्था में  इस रोग का इलाज नहीं करते हैं, अवहेलना करते हैं।

फल यह होता है कि छाती में कफ बैठ जाता है और जोर-जोर से साँस लेने पर या खाँसने पर घरघराहट की आवाज छाती से सुनाई पड़ती है। साथ ही छाती में दर्द और जकड़न जैसा महसूस  होने लगता है।

इस समस्या से निजात दिलाने में काली मिर्च से दूसरा अच्छा विकल्प हो ही नहीं सकता है । काली मिर्च में पिपरीन नाम का तत्व होता है जो छाती से जकड़न या घरघराहट जैसे शब्द को कम करने में मदद करता है।

विधि:   ऑमलेट खाते वक्त काली मिर्च छिड़ककर खा सकते हैं । या ब्लैक टी में एक चुटकी काली मिर्च छिड़ककर भी पी सकते हैं। सूप या रसम बनाने के बाद काली मिर्च छिड़क कर खाने से न सिर्फ  इसका स्वाद और बढ़ता है बल्कि कफ से भी राहत मिलता है।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source