... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : November 10, 2019 7:13 PM IST
प्रचंड चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' (Cyclone Bulbul) की वजह से ओडिशा सहित पश्चिम बंगाल में तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इस चक्रवात ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में भारी तबाही मचाई, जिससे पेड़-पौधों के साथ हजारों घर और सैकड़ों फोन टावर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।(Cyclone Bulbul)
यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी की गई है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रचंड चक्रवात 'बुलबुल' बांग्लादेश की ओर बढ़ चुका है। हालांकि अभी भी उसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण पश्चिम बंगाल के बाशीरहाट में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने के कारण उसके मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं ओडिशा में दो लोगों की मारे जाने की खबर सामने आई है। इनमें से एक की मौत डूबने से तो दूसरे की मौत दीवार के गिरने के कारण हुई। (Cyclone Bulbul)
पश्चिम बंगाल में 'बुलबुल' से कुल 7815 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 87० पेड़ों के गिरने की जानकारी सामने आई है। वहीं मंत्रालय ने बताया कि 95० फोन टावर भी इस तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में बिजली और दूरसंचार सेवाओं को पुन: बहाल करने का काम शुरू हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव के कारण ओडिशा के चार जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।
तूफान 'बुलबुल' द्वारा तबाही मचाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनजीर् से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया। मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के जरिए ममता बनजीर् को केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजीर् से बुलबुल चक्रवाती तूफान के सिलसिले में बातचीत हुई। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश से फसल और संपत्ति को हुए भारी नुकसान का सामना कर रहे पूवीर् भारत की स्थिति की भी समीक्षा की।
Reviewed the situation in the wake of cyclone conditions and heavy rain in parts of Eastern India.
Spoke to WB CM @MamataOfficial regarding the situation arising due to Cyclone Bulbul. Assured all possible assistance from the Centre. I pray for everyone’s safety and well-being. — Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2019