... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 3, 2018 1:16 PM IST
एक हाथ से दूसरे हाथ तक जाते संक्रमण का वाहक बनते हैं नोट। © Shutterstock.
हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि करंसी नोटों से टीबी, अल्सर सहित कई गंभीर बीमारियों के संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इनमें तपेदिक, अल्सर और डाइसेंटरी जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।
चौंकाने वाला है खुलासा
क्या आपको भी कैश का इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक लगता है या आप क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड रखने से परहेज करते हैं ? तो एक बार दोबारा सोच लीजिए, क्योंकि आपकी यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि गंभीर बीमारियों का संक्रमण फैलाने में करंसी नोट बड़ी भूमिका अदा करते हैं।
क्या कहता है शोध
शोधकर्ताओं के मुताबिक, मुद्रा नोटों में दर्जनों सूक्ष्मजीव होते हैं, जो तपेदिक, अल्सर और डाइसेंटरी सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों का संक्रमण फैलाने में मदद करते हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के शीर्ष रैंकिंग संस्थानों में से एक जीनोमिक्स और इंटीग्रेटिव बायोलॉजी संस्थान (आईजीआईबी) के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया कि मुद्रा नोटों पर कम से कम 78 रोगों के सूक्ष्म जीवों के डीएनए और पदचिह्न मौजूद थे। हालांकि इनमें से अधिकतर जीव कवक पाए गए थे, पर इनमें से कुछ बैक्टीरिया रोगों के प्रसार में बड़ी भूमिका अदा करते हैं।
यह भी पढ़ें - अच्छा महसूस करवाती है चीनी, पर बढ़ जाता है जोखिम
जर्नल ऑफ करंट माइक्रोबायोलॉजी एंड एप्लाइड साइंसेज में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है कि तिरुनेलवेली मेडिकल कोलेज, तमिलनाडु के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 120 मुद्रा नोटों का परीक्षण किया गया था, इनमें 86.4% बीमारियों को फैलाने वाले कारक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें – जानें क्या है फॉलिक्युलाइटिस, कैसे रेजर फैला रहा है यह बीमारी?
प्लास्टिक मनी हो सकता है समाधान
मुद्रा नोट एक हाथ से दूसरे हाथ तक दिन भर में लंबी यात्रा करते हैं। इससे ये अपने आसपास के तमाम जीवाणुओं को समेटते चलते हैं। इससे बेहतर है प्लास्टिक मनी यानी क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल।
यह भी पढ़ें - कोई भी काम पूरा न कर पाना हो सकता है अवसाद का लक्षण
इसमें लेन देन की बजाए कार्ड स्वाइप किया जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा करंसी नोट की तुलना में काफी कम हो जाता है। पेमेंट के ऑनलाइन ऑप्शन के इस्तेमाल से भी इस समस्या से बचा जा सकता है।